फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्यों से भरी है जया प्रदा की जिंदगी, शादीशुदा से शादी, फिल्में और अब राजनीति

Tue, 03 Apr 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
jaya prada said that azam khan harrased her like alauddin khilji and unknown facts of jaya

पूर्व लोकसभा सांसद और सिने अभिनेत्री जयाप्रदा ने आजम खां को लेकर दिए अपने विवादित बयान से एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। शुरू से ही जया प्रदा की जिंदगी रहस्य और रोमांच से भरी रही है। उनका जीवन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चाओं में रहा है। जानिए, उनके जीवन से जुड़ी रोमांचक बातें...

jaya prada said that azam khan harrased her like alauddin khilji and unknown facts of jaya

जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। 

jaya prada said that azam khan harrased her like alauddin khilji and unknown facts of jaya

फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से ही जया फिल्मों की तरफ आकृष्ट हुईं। जया के फिल्मी कैरियर की शुरुआत तेलुगू फ़िल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इसमें जया का छोटा सा रोल था। जयाप्रदा की शादी 1986 में श्रीकांत नहाटा से हुई, जो पहले से शादीशुदा थे। नहाटा के पहली पत्नी से तीन बच्चे थे। शादी पर कई विवाद उठे, क्योंकि जयाप्रदा से शादी करने से पहले उन्होंने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
jaya prada said that azam khan harrased her like alauddin khilji and unknown facts of jaya

जया प्रदा का मामला इसलिए बहुत रोचक है क्योंकि जया से शादी करने के बाद भी उनके पति अपनी पहली बीवी से अलग नहीं हुए। जया से शादी करने के बाद भी उन्होंने अपनी पहली बीवी से बच्चे पैदा किए और जया उनके पति और पति की पहली बीवी खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमत हुए थे।

विज्ञापन
jaya prada said that azam khan harrased her like alauddin khilji and unknown facts of jaya

जयाप्रदा-श्रीकांत के कोई संतान नहीं है, लेकिन जब वो उनसे अलग हुईं, तब उन्होंने बच्चे की चाहत शब्दों में प्रकट की थी। फिल्मी करियर को चरम पर पहुंचाने के बाद जयाप्रदा तेलुगू देसम पार्टी में 1994 में शामिल हुईं। उन्हें तेदेपा में लाने वाले एनटी रामाराव थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed