{"_id":"6266c68024f65e566a18db81","slug":"jayeshbhai-jordaar-song-firecracker-released-ranveer-singh-was-seen-desi-dance-moves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jayeshbhai Jordaar: जयेशभाई जोरदार का पहला गाना रिलीज, 'फायरक्रैकर' में फुल एनर्जी के साथ थिरकते दिखे रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jayeshbhai Jordaar: जयेशभाई जोरदार का पहला गाना रिलीज, 'फायरक्रैकर' में फुल एनर्जी के साथ थिरकते दिखे रणवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फायरक्रैकर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का गाना फायरक्रैकर रिलीज हो गया है। इस गाने मे रणवीर सिंह अपने मस्तीभरे अंदाज में इधर-उधर घूमते और नाचते हुए दिख रहे हैं। इस गाने का जोरदार म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में रणवीर सिंह फुल एनर्जी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
2 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : insta
इस गाने में रणवीर सिंह के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक हैं। गाने को शेखर रवजियानी और विशाल ददलानी ने गाया है। दोनों ने इसे कंपोज भी किया है। गाने के लिरिक्स कुमार और वायु ने लिखे हैं। रिलीज होते ही इस गाने को फैंस ने प्यार देना शुरू कर दिया है। 2 मिनट 38 सेकेण्ड के इस गाने में रणवीर के डांस और एनर्जी की भी तारीफ हो रही है।
3 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में रणवीर के साथ गांव की महिलाएं भी थिरकती नजर आ रही हैं। फायरक्रैकर गाना फुल देसी अंदाज में शूट किया गया है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस गाने के आउट होने की जानकारी दी है। नेटिजेंस को भी ये काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने रणवीर की तारीफ में लिखा, 'वह हमेशा कुछ नया और अनोखा करने की कोशिश करते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गाने की बीट पसंद आई'। तीसरे शख्स ने लिखा, 'मुझे वाकई में ये गाना पसंद आया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म जयेशभाई जोरदार की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे को ध्यान में रखकर लिखी गई है। फिल्म में जयेशभाई का कैरेक्टर रणवीर सिंह ही निभा रहे हैं। इस फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री शालिनी पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।