{"_id":"6274ca781c5d99555f160e74","slug":"jayeshbhai-jordaar-title-song-out-film-released-on-13-may-2022-in-theater","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jayeshbhai Jordaar Title Song: सामने आया रणवीर की फिल्म का टाइटल ट्रैक, गाने में दिखा जयेशभाई का ‘जोरदार’ अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jayeshbhai Jordaar Title Song: सामने आया रणवीर की फिल्म का टाइटल ट्रैक, गाने में दिखा जयेशभाई का ‘जोरदार’ अंदाज
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे पर है और अभिनेता अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का टाइटल सॉन्ग रिलीज हो गया है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस गाने में पूरी फिल्म की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है, जिसमें रणवीर सिंह अपने अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं।
2 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : insta
फिल्म का टाइटल 'भाई तो एक दम जोरदार छे' है, जिसमें रणवीर सिंह किसी हैंडसम हंक वाले अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक सिंपल गुजराती लड़के की भूमिका में हैं, जो अपनी पत्नी के साथ साधारण जिंदगी जीने में विश्वास रखता है। गाने में रणवीर सिंह कभी अपनी पत्नी के साथ थोड़ा रोमांटिक होने की कोशिश करते नजर आते हैं तो कभी वह अपने पिता से बचने के बहाने ढूंढते दिख रहे हैं।
3 of 4
jayeshbhai jordaar
- फोटो : सोशल मीडिया
1 मिनट 32 सेकंड के इस गाने में कई लाइन्स हैं जो फैंस को अट्रैक्ट कर रही हैं लेकिन सबसे मजेदार लिरिक्स 'न ही मीट और ना ही नीट, बस खाए शौक से दलिया रे।' ये लाइन फिल्म में रणवीर सिंह की स्थिति को दिखाने के लिए काफी है। फिल्म के इस गाने को आवाज विशाल डडलानी और कीर्ति सगाथिया ने दी है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने का एक छोटा वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'गाना सुना क्या।' फैंस इस वीडियो के कमेंट पर गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जयेशभाई जोरदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे को ध्यान में रखकर लिखी गई है। फिल्म में जयेशभाई का कैरेक्टर रणवीर सिंह ही निभा रहे हैं और अभिनेता के पिता के किरदार में बोमन ईरानी हैं। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री शालिनी पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।