फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khesari Lal VS Pawan Singh: खेसारी लाल-पवन सिंह के विवाद पर फूटा रवि किशन का गुस्सा, बोले- ‘इंडस्ट्री बर्बाद कर देंगे’

Fri, 06 May 2022 12:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 06 May 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri cinema controversy ravi kishan reacted on pawan singh and khsari lal fight
रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों अपने दो सुपरस्टार के विवाद की वजह से लाइमलाइम में बनी हुई है। खेसारी लाल और पवन सिंह इस इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता और सिंगर हैं और इन दोनों के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पहले एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोल चुके हैं और अब इस विवाद में जातिवाद का मुद्दा भी जुड़ चुका है। खेसारी लाल आरोप लगा चुके हैं कि उन्हें एक समुदाय की ओर से टारगेट किया जा रहा है। वहीं, इस पूरे विवाद पर अब इस इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बयान दिया है। 

Bhojpuri cinema controversy ravi kishan reacted on pawan singh and khsari lal fight
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल और पवन सिंह के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इन दोनों सुपरस्टार्स की लड़ाई का नुकसान इस इंडस्ट्री को भुगतना पड़ सकता है। अभिनेता ने कहा, 'भोजपुरी अब बड़ी इंडस्ट्री बन गई है। मैंने यहां रहते हुए अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अब जो इस इंडस्ट्री में विवाद हो रहा है, उसे देखकर दुख होता है। भोजपुरी इंडस्ट्री से करीब 1 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में इन दोनों का विवाद इस इंडस्ट्री की बर्बादी का कारण बन सकता है। इस इंडस्ट्री की बर्बादी के बाद सभी को पछताना पड़े।' 

Bhojpuri cinema controversy ravi kishan reacted on pawan singh and khsari lal fight
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी सेंसर बोर्ड लाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मैं सरकार और दोनों जूनियर कलाकारों पवन सिंह और खेसारी लाल से अपील करता हूं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में सेंसर बोर्ड आ जाए। यूपी की सरकार इस पर काम कर रही है। इन दोनों की लड़ाई का लोग मजाक उड़ा रहे हैं। इस विवाद में जातिवाद कहां से आ गया।'  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri cinema controversy ravi kishan reacted on pawan singh and khsari lal fight
गोरखपुर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

रवि किशन ने अपनी बात पर जोर देते हुए ये भी कहा, 'कलाकारों की कोई जाति नहीं होती। इन दोनों ही कलाकारों को एकता रखनी चाहिए और अब शांत हो जाना चाहिए। मैं इन दोनों ही कलाकारों और उनके फैंस को नसीहत देना चाहता हूं कि अब लड़ाई खत्म होनी चाहिए। इन बातों को अब पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री की तरह ही आगे बढ़े। हमारा सारा फोकस भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने का होना चाहिए।'

विज्ञापन
Bhojpuri cinema controversy ravi kishan reacted on pawan singh and khsari lal fight
खेसारी लाल, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है विवाद
खेसारी लाल और पवन सिंह का विवाद पुराना है, जो शांत हो गया था। लेकिन इस बार ये विवाद एक वीडियो की वजह से फिर से शुरू हो गया। वीडियो में पवन सिंह के एक फैन ने खेसारी लाल और अभिनेता के परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद खेसारी लाल ने सरकार और बिहार पुलिस से मदद की मांग की। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही दोनों अभिनेताओं के बीच विवाद फिर से शुरू हो गया है, जिसका अंत किसी को नजर नहीं आ रहा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed