फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumtaz: इस बीमारी से पीड़ित हैं मुमताज, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Fri, 06 May 2022 11:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 11:45 AM IST
सार

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस बीते 7 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक पेट में संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Veteran actress Mumtaz is suffering from Irritable Bowel Syndrome and Colitis the actress herself revealed after being discharged from the hospita
अभिनेत्री मुमताज - फोटो : Social media

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस बीते 7 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक पेट में संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि,अब अभिनेत्री की सेहत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हॉस्पिटल से वापस लौटीं एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बीमारी और उससे होने वाले अटैक के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने 25 साल पुराने अपने एक दर्द का भी जिक्र किया है।

Veteran actress Mumtaz is suffering from Irritable Bowel Syndrome and Colitis the actress herself revealed after being discharged from the hospita
मुमताज - फोटो : social media

मुमताज ने बताया कि वह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम एंड कॉलिटिस (Irritable Bowel Syndrome and Colitis) नामक बीमारी से  ग्रसित हैं। यह एक तरह का डायरिया का हमला होता है, जो दवाईया लेने से भी ठीक नहीं होता है। एक्ट्रेस ने बताया कि इसी बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।  74 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि एक्ट्रेस ने बताया अस्पताल के कर्मचारियों का उनके प्रति व्यवहार काफी अच्छा था। इसके साथ ही उन्होंने उनका इलाज करने वाले डॉ राजेश सैनानी को धन्यवाद दिया।

Veteran actress Mumtaz is suffering from Irritable Bowel Syndrome and Colitis the actress herself revealed after being discharged from the hospita
मुमताज - फोटो : Social media

इस दौरान अपने गुजरे दिनों को याद करते हुए मुमताज बताया कि वह दिन बेहद कठिन थे। उन्होंने कहा कि उनकी त्वचा काफी नाजुक है और उन्हें एक हफ्ते तक ड्रिप पर ही रखा गया था। उन्होंने अपनी परेशानी के बारे बात करते हुए बताया कि ड्रिप सिर्फ मेरे दाहिने हाथ में ही लगाई जा सकती थी। इसके लिए मेरा बायां हाथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था, क्योंकि 25 साल पहले ब्रेस्ट कैंसर होने के बाद मेरे लिम्फ नोड्स को हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran actress Mumtaz is suffering from Irritable Bowel Syndrome and Colitis the actress herself revealed after being discharged from the hospita
मुमताज - फोटो : Social media

वेबसाइट से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि अस्पताल में उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा। मुमताज से कहा कि, ‘मेरे पति मयूर माधवानी अमेरिका में हैं। मेरी तबीयत की जानकारी मिलने के बाद ही वह भारत आने लगे, लेकिन मैंने उन्हें मना कर दिया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह इसी महीने की 11 तारीख को अपने पति के पास वापस लंदन जा रही हैं। वह 10 मई को  मुंबई से रवाना होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed