{"_id":"635e716c3bc17f630719ee21","slug":"jeetendra-shobha-kapoor-anniversary-know-about-tusshar-ekta-kapoor-parents-love-story-and-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeetendra-Shobha Kapoor: जितेंद्र को 14 साल की शोभा कपूर से हो गया था प्यार, घर वालों से छिपकर रचाई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jeetendra-Shobha Kapoor: जितेंद्र को 14 साल की शोभा कपूर से हो गया था प्यार, घर वालों से छिपकर रचाई थी शादी
बॉलीवुड में 'जम्पिंग जैक' के नाम से मशहूर हुए अभिनेता जितेंद्र अपने अभिनय के साथ-साथ शानदार व्यक्तित्व के लिए भी खूब जाने गए। एक दौर में उनका स्टाइल काफी चर्चा में रहा। कई एक्ट्रेस उनके अंदाज पर फिदा थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों के साथ खूब जुड़ा। लेकिन, उनकी शादी हुई अपनी बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ। आज शोभा कपूर और जितेंद्र की शादी की सालगिरह है। 31 अक्तूबर 1974 को दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था। आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी...
2 of 4
जितेंद्र-शोभा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस के साथ जितेंद्र कपूर के अफेयर रहे। लेकिन, उनकी जीवन संगिनी बनने का सौभाग्य शोभा कपूर को मिला। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तो उन्हें जितेंद्र से प्यार हो गया था। जितेंद्र ने शोभा कपूर को पहली बार मुंबई के मरीन ड्राइव पर देखा और मूंगफली के दाने भी फेंके। 16 साल की उम्र में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे। जितेंद्र जब स्ट्रगल कर रहे थे तो शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी जितेंद्र से नहीं मिल पा रही थीं।
3 of 4
जितेंद्र-शोभा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त ऐसा आया कि जितेंद्र कपूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी को दिल दे बैठे। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे! कहा तो यह भी जाता है कि इस वजह से शोभा कपूर और जितेंद्र के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। जितेंद्र-हेमा, दोनों सितारे शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच शोभा कपूर को लेकर धर्मेंद्र शादी में पहुंच गए। काफी हंगामे के बाद हेमा मालिनी से जितेंद्र की शादी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जितेंद्र-शोभा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 अक्तूबर 1974 को जितेंद्र और शोभा कपूर ने चोरी-चुपके शादी कर ली। जितेंद्र से शादी करने के लिए शोभा कपूर ने अपनी जॉब तक छोड़ दी थी। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था। इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करने के बाद जितेंद्र को फिल्म 'बिदाई' मिल गई। यह फिल्म सुपरहिट रही और जितेंद्र की किस्मत एक बार फिर खुल गई। जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर फिल्म और टीवी सीरियल प्रोड्यूसर हैं। वहीं, उनके बेटे तुषार कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।