फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल के बर्थ-डे पर पढ़िए दोनों की लव स्टोरी के कई रोचक किस्से

Thu, 28 Feb 2019 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 28 Feb 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Jennifer Kendal and shashi kapoor love story on Jennifer birth anniversary
Jennifer Kendal and shashi kapoor
विदेश की सरजमीं पर पैदा हुई एक ऐसी अभिनेत्री जिसका दिल बॉलीवुड के सबसे बड़े रोमांटिक हीरो शशि कपूर से लग गया। दोनों की कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल लव स्टोरी मानी जाती है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जेनिफर केंडल की। 28 फरवरी 1933 को यूनाइटेड किंगडम के साउथपोर्ट में जन्मीं जेनिफर को पृथ्वी थिएटर का संस्थापक कहा जाता है। जेनिफर को 1981 में आई फिल्म '36 चौरंगी लेन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बाफ्टा अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। 7 सितम्बर 1984 को लंदन में जेनिफिर का निधन हो गया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम बताते हैं शशि कपूर और जेनिफर के बीच कैसे बढ़ी दोस्ती और फिर शादी और जुदाई की पूरी कहानी...
Jennifer Kendal and shashi kapoor love story on Jennifer birth anniversary
Jennifer Kendal and shashi kapoor

शशि कपूर कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। ये विदेशी लड़की थीं जेनिफर केंडल जो खुद शशि कपूर के प्यार में दीवानी हो गईं थीं। बात उन दिनों की है जब शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे। उस वक्त शशि कपूर अपने पिता के साथ मिलकर उस थियेटर पर चार प्ले कर रहे थे, और वहीं शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर केंडल से हुई। शशि कपूर ने देखा कि एक लड़की कई दिनों से लगातार आ रही है और आगे वाली लाइन में बैठकर रोज उनका प्ले देखती है। तब शशि कपूर को पता चला कि जेनिफर केंडल उसी शेक्सपीयाराना इंटरनेशनल के मालिक की बेटी हैं जिसे शशि कपूर के प्ले के चक्कर में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।

Jennifer Kendal and shashi kapoor love story on Jennifer birth anniversary
Jennifer Kendal and shashi kapoor

इस लड़की देखते ही शशि कपूर के दिल में अजीब सी हलचल हुई। उसमें ना जाने कैसा जादू था कि शशि कपूर उसके दीवाने हो गए और शादी का फैसला कर बैठे। लेकिन अब उस लड़की से यानि जेनिफर से मिला कैसे जाए? इसी असमंजस में शशि कपूर अपने कजिन के पास गए और कहा कि चलो उस लड़की से मिलकर आते हैं। जैसे तैसे शशि कपूर का कजिन मान गया और उसने दोनों की मीटिंग फिक्स कराने का फैसला किया। मीटिंग भी फिक्स हो गई और जगह भी। उसी अम्पायर थियेटर के पीछे स्थित एक खूबसूरत होटल में शशि कपूर और जेनिफर की मीटिंग तय हुई। इसके बाद तो जैसे शशि कपूर के हाथ-पैर ही फूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer Kendal and shashi kapoor love story on Jennifer birth anniversary
jennifer kendal shashi kapoor

जेनिफर की छोटी बहन और ब्रिटिश रंगमंच की जानी मानी अदाकारा फैलिसिटी केंडल ने अपनी पुस्तक 'व्हाइट कार्गो' में लिखा है, "जेनिफर अपने दोस्त वैंडी के साथ नाटक 'दीवार' देखने रॉयल ओपेरा हाउस गई थी। नाटक शुरू होने से पहले उन्होंने दर्शकों का अंदाजा लगाने के लिए पर्दे से झांका और उनकी नजर चौथी कतार में बैठी एक लड़की पर गई। काली लिबास और सफेद पोल्का डॉट्स पहने वो लड़की खूबसूरत थी और अपनी सहेली के साथ हंस रह थी। शशि के मुताबिक वे उसे देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे। लेकिन तब पृथ्वी थिएटर में काम करने वाले शशि कपूर की कोई बड़ी पहचान नहीं थी, उनकी उम्र महज 18 साल थी। दूसरी तरफ जेनिफ़र अपने पिता जेफ़्री कैंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं।

विज्ञापन
Jennifer Kendal and shashi kapoor love story on Jennifer birth anniversary
Jennifer Kendal and shashi kapoor

एक बार की बात है जब जेनिफर को सामने देख शशि कपूर पसीना-पसीना हो गए। उनके हाथ कांपने लगे। उस वक्त तक शशि कपूर किसी रिलेशन में नहीं रहे थे और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड ही रही। शशि कपूर और जेनिफर चुप थे। उस वक्त भी शशि कपूर और जेनिफर के बीच संवाद बनाने के लिए उनके कजिन को ही आगे आना पड़ा। पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही लेकिन वो मुलाकात शशि कपूर के लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed