फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: लाल साड़ी में माधुरी ने ढाया कहर, नए लुक में दिखीं शानदार तो नेटिजन्स ने की सवालों की बौछार

Mon, 05 Sep 2022 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Sep 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10: Madhuri Dixit video from dance show set going viral Netizen saying too much botox
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री माधुरी दीक्षत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, मगर टीवी शोज में अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रही हैं। वह एक के बाद एक शो में बतौर जज हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। इस वक्त माधुरी 'झलक दिखला जा 10' में जज की कुर्सी संभाल रही हैं। हाल ही में पैपराजी ने माधुरी दीक्षित को शो के सेट पर स्पॉट किया। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में गजब ढाती नजर आईं। मगर, लोग उनकी हद से ज्यादा खूबसूरती पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर नेटिजन्स पूछ रहे हैं कि क्या माधुरी ने चेहरे की सर्जरी कराई है?

Jhalak Dikhhla Jaa 10: Madhuri Dixit video from dance show set going viral Netizen saying too much botox
माधुरी दीक्षित - फोटो : insta

आपको बता दें कि रियलिटी डांस शो 'झलक दिखला जा' पांच साल बाद लौटा है। इसमें जज की जिम्मेदारी माधुरी दीक्षित के कंधों पर है। हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें माधुरी पोलका डॉट प्रिंट की लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। 

Jhalak Dikhhla Jaa 10: Madhuri Dixit video from dance show set going viral Netizen saying too much botox
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने पैपराजी के सामने खूब जमकर पोज दिए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनका ग्लोइंग फेस अलग ही रौनक बिखेरता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो देखने के बाद एक तरफ कुछ यूजर्स अपनी चहेती एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने उनके लुक पर सवाल उठा दिए हैं। यूजर्स का कहना है कि माधुरी दीक्षित के होठों की शेप में उन्हें थोड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इसी के आधार पर वे इस बात के कयास लगा रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने लिप सर्जरी कराई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10: Madhuri Dixit video from dance show set going viral Netizen saying too much botox
माधुरी दीक्षित - फोटो : माधुरी दीक्षित

नेटिजन्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या माधुरी दीक्षित ने बोटॉक्स कराया है?  एक यूजर ने लिखा, 'टू मच बोटोक्स।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स से क्या करवा लिया है? एक यूजर ने कमेंट किया, 'चेहरा काफी बदला हुआ दिख रहा है।' हालांकि, कुछ यूजर्स माधुरी दीक्षित की तारीफ करते भी नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'इंडिया की धड़कन।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये सर्जरी नहीं है, ये मेकअप का इफैक्ट है।' वैसे, यूजर्स इससे पहले भी लिप सर्जरी को लेकर एक्ट्रेस से सवाल कर चुके हैं। बीते महीने 'झलक दिखला जा 10' के प्रोमो शूट के लिए जब वह पपराजी के सामने आई थीं तब भी यूजर्स ने ऐसे ही कमेंट्स किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed