{"_id":"5b5026d74f1c1b48748b5bcf","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khatter-film-dhadak-climax-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' रिलीज से एक दिन पहले ही जाह्नवी कपूर ने किया क्लाइमेक्स का खुलासा, 'सैराट' से होगा इतना अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' रिलीज से एक दिन पहले ही जाह्नवी कपूर ने किया क्लाइमेक्स का खुलासा, 'सैराट' से होगा इतना अलग
Thu, 19 Jul 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। वहीं लोग इस बात को भी जानना चाहते हैं कि क्या मराठी फिल्म 'सैराट' की तरह ही 'धड़क' का क्लाइमेक्स होगा। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो हम आपको फिल्म रिलीज होने से पहले ही इस बात की जानकारी दे देते हैं, क्योंकि जाह्नवी ने पूरे क्लाइमेक्स का खुलासा कर दिया है।
2 of 5
Dhadak
हॉरर किलिंग पर आधारित फिल्म 'सैराट' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था ऐसे में 'सैराट के आगे बॉक्स ऑफिस की जंग काफी बड़ी है। हालांकि बीते कुछ वक्त से फिल्म के मुख्य कलाकार ईशान और जाह्नवी 'धड़क' के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इसी दौरान उन्होंने 'धड़क' के क्लाइमेक्स का पूरा खुलासा कर दिया।
3 of 5
ishaan khattar
हाल ही में जाह्नवी कपूर से जब फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'धड़क में उदयपुर के शाही परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हूं। यह आम बॉलीवुड फिल्मों की तरह नहीं है। इसमें समाज की सच्चाई को दिखाया गया है। यह एक कड़वा सच है कि धड़क बॉलीवुड की मसाला फिल्म नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dhadak
इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने कहा - 'बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो आखिर में पेरेंट्स मान जाते हैं या अंत में सबकुछ अच्छा होता है। इसमें जिंदगी की असलियत को दिखाया गया है।' आपको बता दें, 'धड़क' फिल्म 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है जिसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
dhadak
फिल्म क्रिटिक्स का कहना है कि श्रीदेवी की बेटी की वजह से 'धड़क' को दर्शकों का प्यार मिलेगा । कहा जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी । लेकिन इससे ज्यादा कर पाई तब ये फिल्म सुपरहिट मानी जाएगी । अगर 'सैराट' की बात करें तो वह इंडस्ट्री की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 100 करोड़ रुपए कमाए थे । ऐसे में जाह्नवी और ईशान के लिए बॉक्स ऑफिस की राह कैसी रहेगी यह तो आना वाला वक्त ही तय करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।