{"_id":"5b5011db4f1c1b39748b5c09","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-spotted-in-london-with-same-color-outfit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के बाद प्रियंका की पहली तस्वीर आई सामने, लंदन में निक के साथ कुछ ऐसे बिता रही थीं 'खास पल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन के बाद प्रियंका की पहली तस्वीर आई सामने, लंदन में निक के साथ कुछ ऐसे बिता रही थीं 'खास पल'
Thu, 19 Jul 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'प्यार में सबकुछ अच्छा लगता है' ऐसा तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन आजकल यही हाल बॉलीवुड की देसी गर्ल का हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा किसी सीक्रेट जगह पर अपना जन्मदिन मनाएंगी हालांकि उन्हें अपने खास दिन पर कथित ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ लंदन में देखा गया।
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका के जन्मदिन के पहले से ही उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं। कुछ तस्वीरों में वह निक का हाथ थामे दिखाई दीं तो कुछ में निक उनके पीछे आते हुए दिखाई दिए। वहीं हाल ही में प्रियंका और निक की एक और तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी कहेंगे 'प्यार हो तो ऐसा'।
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
कहा जा रहा है कि यह तस्वीर प्रियंका के जन्मदिन की है। इस तस्वीर में प्रियंका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है तो वहीं निक ने भी प्रियंका की ड्रेस से मैच करती हुई सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। इस वायरल तस्वीर को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि यह दोनों एक दूसरे के रंग में रंग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
वैसे तो निक अपने दिल का हाल कई बार सोशल मीडिया पर इमोजी के जरिए बता चुके हैं। वहीं प्रियंका ने भी चुप्पी तोड़ते हुए गोवा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था 'मेरी जिंदगी का सबसे अहम शख्स'। इन दोनों कपल के इस पोस्ट से इतना तो साफ हो गया है कि यह दोनों सिर्फ दोस्त तो बिल्कुल नहीं है। हालांकि इनकी तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका और निक की सगाई की खबरों ने भी काफी जोर पकड़ा। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से प्रियंका और निक की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने हैरान करने वाला बयान दिया। प्रियंका की मां ने कहा - 'सही में ऐसा है क्या, फिर तो लगता है कि मुझे भी सोचना पड़ेगा।' मधु चोपडा़ ने कुछ साफ-साफ तो नहीं कहा लेकिन उनकी बातों से ऐसा लगता है कि प्रियंका के लिए उन्हें निक बेहद पसंद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।