{"_id":"5b5003f04f1c1b45748b5bb2","slug":"diljit-dosanjh-and-taapsee-pannu-soorma-film-box-office-collection-day-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर की 'संजू' ने दिलजीत की 'सूरमा' का किया बंटाधार, कलेक्शन के मामले में छठे दिन हुई धराशायी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की 'संजू' ने दिलजीत की 'सूरमा' का किया बंटाधार, कलेक्शन के मामले में छठे दिन हुई धराशायी
Thu, 19 Jul 2018 09:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
soorma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिलीज के दूसरे दिन 'सूरमा' के कलेक्शन में 57 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया था लेकिन वीकेंड के बाद कमाई का आंकड़ा लगातार गिरता गया। 'सूरमा' का छठे दिन का कलेक्शन भी आ गया है जो दिलजीत के फैंस को झटका जरूर दे सकता है।
2 of 5
soorma
दिलजीत की 'सूरमा' को लेकर लोगों में काफी क्रेज था लेकिन समय के साथ ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट ने फिल्म के प्रोड्यूसर की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालांकि 'सूरमा' से पहले कई बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है लेकिन 'सूरमा' उन फिल्मों की बराबरी करने में नाकाम होती हुई दिखाई दे रही है।
3 of 5
soorma
'सूरमा' के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 3.20 करोड़,शनिवार को 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ और सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 1.94 करोड़ की कमाई की। वहीं बुधवार की कमाई को मिलाकर 'सूरमा' फिल्म का कलेक्शन करीब 19.73 करोड़ पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
soorma
'सूरमा' फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ है। ऐसे में फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर दिन पर दिन कमजोर होती पकड़ को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है बजट निकालना भी मुश्किल हो सकता है। 'सूरमा' के कलेक्शन में हो रही गिरावट की वजह रणबीर की 'संजू' हो सकती है। बॉक्स ऑफिस पर 'सूरमा' को पहले से ही विराजमान 'संजू' से न केवल कड़ी टक्कर मिली बल्कि लोगों का क्रेज 'सूरमा' की बजाय 'संंजू' में ज्यादा देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 5
soorma
'सूरमा' को भारत में 1100 और बाहर 335 स्क्रीन के साथ 1435 से ज्यादा स्क्रीन्स पर वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया है। 'सूरमा' फिल्म हॉकी के महान खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक पर आधारित है। दिलजीत दोसांझ को स्क्रीन पर देखकर लगता है कि वो दिलजीत नहीं बल्कि संदीप सिंह हैं। संदीप सिंह की प्रेमिका के किरदार में तापसी का काम भी लाजवाब है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।