फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंशुला को जाह्नवी ने दिया रिटर्न गिफ्ट, कर दिया ऐसा काम पापा बोनी हो जाएंगे खुश

Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor starts following Anshula Kapoor on social media
Anshula Kapoor
श्रीदेवी की दोनों बेटियों के अर्जुन और अंशुला से रिश्ते ठीक नहीं थे। श्रीदेवी के मौत से न केवल बोनी कपूर टूट चुके थे बल्कि उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी भी बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन और अंशुला ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया। यहां तक की सोशल मीडिया पर हुए भद्दे कमेंट्स का भी अंशुला ने मुंहतोड़ जवाब दिया। ऐसे में जाह्नवी ने अंशुला के इस सपोर्ट का खुलेदिल से स्वागत किया है। साथ ही रिश्ते को बेहतर करने के लिए एक कदम भी उठाया।
Jhanvi Kapoor starts following Anshula Kapoor on social media
Jhanvi Kapoor
दरअसल, अंशुला और अर्जुन कपूर की जाह्नवी और खुशी से काफी कम बात होती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों सौतेले भाई-बहन है। अर्जुन कपूर का यह दर्द कई बार मीडिया के सामने भी छलका और उन्होंने श्रीदेवी को बोनी कपूर की पत्नी कहकर बुलाया। हालांकि श्रीदेवी की मौत के बाद यह रिश्ते कुछ बेहतर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि अर्जुन और अंशुला इस मुश्किल घड़ी में न केवल बोनी कपूर के साथ बल्कि दोनों बेटियों के साथ हमेशा खड़े दिखाई दिए।
Jhanvi Kapoor starts following Anshula Kapoor on social media
anshula
सोशल मीडिया पर जाह्नवी का साथ देने के बाद जहां अंशुला ने नए रिश्ते की नींव रखी। वहीं जाह्नवी ने एक कदम आगे बढ़ाकर अंशुला को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक यूजर जाह्नवी को भला बुरा कह रहा था। तभी अंशुला ने यूजर को भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने से रोका। साथ ही कहा कि मैं आपके कमेंट डिलीट कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor starts following Anshula Kapoor on social media
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ
आपको बता दें, अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। मोना से तलाक लेने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली। ऐसे में अर्जुन और अंशुला के रिश्ते कभी भी श्रीदेवी से अच्छे नहीं रहे। अर्जुन कपूर की पहली फिल्म 'इशकजादे' रिलीज होने से पहले मोना कपूर का निधन हो गया था। यही कहानी सालों बाद एक बार फिर से दोहरी। जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed