{"_id":"644cfda913a9b985f20f655c","slug":"jiah-khan-case-sooraj-pancholi-accept-salman-khan-and-suniel-shetty-supported-him-throughout-the-case-2023-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jiah Khan Case: आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद, कह दी यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jiah Khan Case: आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद, कह दी यह बड़ी बात
जिया खान केस में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीते दिन मुंबई के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस फैसले से जहां जिया खान की मां सतके में हैं। तो वहीं, एक्टर समेत उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। आरोपों से आजाद होने के तुरंत बाद सूरज पंचोली ने अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं, अब उन्होंने सलमान खान और सुनील शेट्टी को लेकर बड़ी बात कह दी है।
2 of 5
सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट से बरी होने के बाद सूरज पंचोली एक के बाद एक इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीं, एक्टर ने अपने ताजा इंटरव्यू में केस से जुड़े कई बिंदुओं पर बात की है। साथ ही इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों सलमान खान और सुनील शेट्टी का शुक्रियाअदा करते नजर आए हैं। सूरज पंचोली से जब पूछा गया कि इस मुसीबत की घड़ी में उनका सबसे ज्यादा साथ किसने दिया तो एक्टर ने सबसे पहले सलमान खान का नाम लिया।
3 of 5
सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
सूरज पंचोली ने साफ किया कि सलमान खान इस बुरे दौर में हर वक्त उनके साथ खड़े थे। इसके अलावा सूरज ने सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी, रेमो डिसूजा, निखिल आडवाणी, भूषण रुपमा और अहमद खान को भी उनके सहयोग के लिए याद किया। सूरज पंचोली ने कहा, 'मैं इन 10 सालों में बेहद अकेला महसूस कर रहा था क्योंकि मैं अपने परिवार से इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। वे वैसे भी मेरी वजह से बहुत कुछ झेल रहे थे और अपने परिवार के अलावा, मैं वास्तव में किसी से बात नहीं करता।'
वहीं, करियर को लेकर सूरज पंचोली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 'स्टार किड' होना उनके लिए काम करता है। एक्टर ने अपनी बात में जोड़ा, 'स्टार किड होने का अनुमान काम कर सकता है, लेकिन यह मेरी स्थिति में काम नहीं करता है।' 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मिले न्याय से सूरज पंचोली बेहद खुश हैं।
आरोपों से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने अपने पहले स्टेटमेंट में कहा था, 'इस फैसले को लेकर 10 साल दर्दनाक बीते हैं और इसने मेरा रातों की नींद हराम कर दी थी, लेकिन आज मैंने न सिर्फ अपने खिलाफ चल रहा यह मुकदमा जीता है, बल्कि अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस पा लिया है, लेकिन इसने काफी लंबा समय लिया। मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे जीवन के ये 10 साल कौन वापस देगा, लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार मेरे और मेरे परिवार के लिए यह दुख खत्म हो गया है। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।