{"_id":"62bbf18dd12fff22db5a996a","slug":"jiah-khan-death-case-sooraj-pancholi-requests-cbi-court-to-issue-non-bailable-warrant-against-actress-mother-rabia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jiah Khan: क्या अपनी बेटी की मौत की गुत्थी नहीं सुलझाना चाहतीं जिया खान की मां? सूरज पंचोली ने दर्ज की शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jiah Khan: क्या अपनी बेटी की मौत की गुत्थी नहीं सुलझाना चाहतीं जिया खान की मां? सूरज पंचोली ने दर्ज की शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जिया खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिया खान मौत के मामले में, अभिनेता सूरज पंचोली ने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया है। अर्जी में मांग की गई है कि अदालत राबिया खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करे। पंचोली के अनुसार, राबिया समन से बच रही हैं और जानबूझकर विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रही हैं। सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल का कहना है कि जिया की मां राबिया खान मुकदमे में देरी करने की कोशिश कर रही हैं।
2 of 4
जिया खान की मां और सूरज पंचोली
- फोटो : Social Media
हस्तलिखित आवेदन में लिखा है, "अभियोजन पक्ष ने मूल शिकायतकर्ता को कई बार समन भेजा है, लेकिन वह अपना बयान देने के लिए इस अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रही हैं। ऐसा लगता है कि मूल शिकायतकर्ता इस अदालत के साथ त्वरित सुनवाई के लिए सहयोग नहीं करना चाहती है और मुकदमे में देरी के लिए इस अदालत के सामने आने से बच रही है।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एएस सैय्यद ने सीबीआई से पंचोली की अर्जी पर जवाब दाखिल करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है।
3 of 4
जिया खान
इस वजह से नहीं पेश हुईं राबिया
अदालत, कथित तौर पर राबिया को अपना बयान पेश करने के लिए फरवरी 2022 से तलब कर रही है। अब तक, उन्होंने दो जवाब दाखिल किए हैं जिसमें बताया गया है कि वह लंदन से मुंबई में गवाही देने के लिए क्यों नहीं आ सकी। एक बार, उन्होंने कहा कि उनका इंटरनेट काम नहीं कर रहा था और दूसरी बार उन्होंने कहा कि उनके घर में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जिया खान
बता दें कि अभिनेत्री जिया खान को 2013 में उनके आवास पर मृत पाया गया था। जिसके बाद उनके प्रेमी सूरज पंचोली को जुहू पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।