फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की मौत के बाद गरमाया जिया खान के सुसाइड का मामला, एक्ट्रेस की मां ने सलमान खान पर लगाए संगीन आरोप

Thu, 18 Jun 2020 11:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Jiah Khan Mother Accuses Salman Khan For hampered the investigation into her daughter death
सलमान खान, सूरज पंचोली, जिया खान - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही कम उम्र में ही जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया का शव उनके मुंबई के जुहू स्थित घर में मिला था। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब इतने सालों बाद जिया खान की मां ने सलमान खान पर सूरज पंचोली को बचाने के आरोप लगाए हैं।

Jiah Khan Mother Accuses Salman Khan For hampered the investigation into her daughter death
सलमान खान, सूरज पंचोली

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की मां रबिना अमीन ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) के खिलाफ जांच को प्रभावित करने के लिए का आरोप लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर रबिना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Jiah Khan Mother Accuses Salman Khan For hampered the investigation into her daughter death
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें जिया खान की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी बहन कविता को छह पन्नों का एक लेटर मिला। हालांकि, इस लेटर में किसी का नाम नहीं लिखा था। लेकिन, ये जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रहा था। इस लेटर में साफ लिखा था कि वह अंदर से टूट चुकी हैं। लगातार धोखा खाने के बाद उनके पास जीने की वजह नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jiah Khan Mother Accuses Salman Khan For hampered the investigation into her daughter death
जिया खान

वीडियो में रबिना कहती हैं, 'बॉलीवुड में इस दादागीरी को खत्म करना होगा। दादागीरी भी एक तरह से किसी को मारने की तरह ही है। जो कुछ भी अब हो रहा है, वह मुझे 2015 की याद दिलाता है। मुझे एक सीबीआई अफसर ने लंदन से बुलाया था। मैं उससे मिलने गई तो उसने मुझसे कहा था, आप आ जाओ हमें एक अहम सबूत मिला है। मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा, 'सलमान खान ने मुझे कॉल किया था। वह रोजाना ही मुझे कॉल करते हैं और कहते हैं कि वह बहुत पैसा खर्च कर चुके हैं।'

विज्ञापन
Jiah Khan Mother Accuses Salman Khan For hampered the investigation into her daughter death
जिया खान

रबिना ने आगे बताया, उनसे कहा गया था सूरज पंचोली को इंटेरोगेट भी मत करना। उसे छूना भी मत। तो हम क्या कर सकते हैं मैडम।' वह बहुत हताश नजर आ रहा था, मैं इस मामले को दिल्ली में बैठी उच्च सीबीआई अफसरों तक लेकर गई। अगर आप इस तरह पैसे और अपनी ताकत का इस्तेमाल मौत और जांच को प्रभावित करने के लिए करेंगे तो मुझे समझ नहीं आता कि बतौर नागरिक हम कहां जाएंगे। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि लड़िए, प्रदर्शन करिए और बॉलीवुड के इस  बर्ताव को खत्म करिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed