{"_id":"5a66cf964f1c1b77268b5cf3","slug":"jiah-khan-suicide-case-court-rejects-rabiya-application-sooraj-pancholi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिया खान मर्डर: सूरज पंचोली पर नहीं चलेगा रेप-हत्या का केस, कोर्ट ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया खान मर्डर: सूरज पंचोली पर नहीं चलेगा रेप-हत्या का केस, कोर्ट ने दी बड़ी राहत
Tue, 23 Jan 2018 12:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने जिया खान की मां राबिया खान की याचिका खारिज कर दी है। जिसके बाद सूरज पंचोली को बड़ी राहत मिली है।
2 of 5
राबिया खान ने जिया खान के रेप और हत्या के मामले में सूरज पंचोली के खिलाफ जांच की मांग की थी। यही नहीं राबिया ने एक्टर आदित्य पंचोली की कॉल डेटा रिकॉर्ड की भी जांच की मांग की। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। बता दें कि आदित्य पंचोली आरोपी सूरज पंचोली के पिता हैं।
3 of 5
jiah khan
इससे पहले जिया खान सुसाइड केस में अभियोजन पक्ष ने मांग की है कि सूरज पर जिया के रेप, मर्डर और अबॉर्शन कराने का केस भी दर्ज किया जाए। पंचोली पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस पहले से ही चल रहा है। बता दें कि सूरज पंचोली और जिया खान रिलेशन में थे। पुलिस और सीबीआई ने जिया मामले में जो चार्जशीट पेश की हैं उनमें सूरज पर सिर्फ खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
25 वर्षीय जिया खान की मौत 3 जून 2013 को हुई थी। जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया। सुसाइड से पहले जिया खान ने चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने सूरज पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
5 of 5
जिया की मां राबिया खान भारतीय विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थीं, लिहाजा उन्होंने ब्रिटिश एक्सपर्ट जेसन पायने-जेम्स से मेडिकल व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स और जिया की डेड बॉडी के फोटोग्राफ्स की फॉरेंसिक जांच करवाई। जेसन ने जिया के कमरे कि सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों की भी जांच की, जिसके बाद जेसन ने दावा किया कि जिया के होठों पर मिले चोटों के निशान ब्लंट फोर्स ट्रॉमा की तरफ इशारा करते हैं। वहीं, गर्दन पर मिले निशान दुपट्टे के नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।