फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jim Sarbh: जिम सरभ ने आखिरकार कह दी मन की बात, मेरा एक ख्वाब फिल्में निर्देशित करना भी है

Fri, 27 Oct 2023 12:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:20 PM IST
सार

फिल्म ‘नीरजा’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले जिम सरभ ने अपने सपने का खुलासा किया है। अभिनेता अब निर्देशक बन लोगों का दिल जीतना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Jim Sarbh reveals his dream Neerja actor wants to direct a film full details inside
जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिन नए अभिनेताओं को न्यू मिलेनियल्स ने दिल से चाहा और सराहा है, उनमें जिम सरभ का नाम पहली कतार के कलाकारों में शामिल है। बहुत ही कम बातचीत करने वाले जिम को जानना भी उनके भीतर के अभिनय को खोजने से कम नहीं है। जिम सरभ को पहली लोकप्रियता फिल्म ‘नीरजा’ में निभाए उनके किरदार से मिली। फिर ‘रॉकेट बॉयज’ ने उनकी शोहरत को बुलंदियों तक पहुंचाया। वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में भी उनके किरदार को लोगों ने खूब सराहा है। पेश है, जिम सरभ के मन की बात, उन्हीं की जुबानी...

Jim Sarbh reveals his dream Neerja actor wants to direct a film full details inside
जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बचपन से कहानियों से प्यार

मुझे बचपन में कहानियों से प्यार था। नानी की कहानियां सुनता बड़ा हुआ। फिर स्कूल, कॉलेज में खूब नाटक किए। अमेरिका पढ़ने गया तो वह पहली बार व्यावसायिक कलाकारों के संपर्क में आया। लौटकर हिमाचल प्रदेश में लंबा वक्त गुजारा और वहीं एक कॉफी शॉप में एक दिन मुझे प्रभु ईसा मसीह के किरदार के लिए चुन लिया गया। उस दिन मैंने सोचा कि शायद अब यदि मैंने अभिनय को व्यवसाय नहीं बनाया तो ये मेरी खुद के साथ ज्यादती होगी।

Jim Sarbh reveals his dream Neerja actor wants to direct a film full details inside
जिम सरभ-नीरजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘नीरजा’ ने मुझे चुना

‘नीरजा’ को मैंने नहीं, इसकी पटकथा ने मुझे चुना। मैंने बस इसे स्वीकार किया। एक रोल में मुझे उत्साह, भाव प्रकटन और भावनाएं दिखनी चाहिए। पटकथा में कुछ ऐसा होना चाहिए जो मुझे भीतर से जागृत करे। ‘रॉकेट बॉयज’ में होमी भाभा का किरदार मुझे जब मिला जब शायद ज्यादा पारसी कलाकार उपलब्ध नहीं थे। ये रोल पाकर वाकई मुझे बहुत अच्छा लगा। इसके बाद ‘मेड इन हेवन’ के सेट पर वापसी करना अच्छा लगा। टीम के साथ वाकई मैंने खूब मस्ती की।

Raj Kundra: 'वह मेरे साथ काम नहीं करेंगी', पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ काम करने पर राज कुंद्रा की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Jim Sarbh reveals his dream Neerja actor wants to direct a film full details inside
जिम सरभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नसीर साहब की सीख

शुरुआती दिनों मैं अभिनेता जिम कैरी से बहुत प्रभावित रहा। और, फिर मुझ पर नसीरुद्दीन शाह साहब की उस बात का बहुत प्रभाव पड़ा कि एक कलाकार को ऐसे किरदार करने चाहिए जो पूरी कहानी में अपने ही भीतर के द्वंद्व से लगातार लड़ते रहते हैं। एक किरदार का दूसरे किरदार के लिए संघर्ष उत्पन्न करना अच्छा है लेकिन खुद की खुद से ही लड़ाई मुझे आकर्षक लगती है।

Suriya 43: तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं विजय वर्मा, पोस्ट साझा कर जताई खुशी

विज्ञापन
Jim Sarbh reveals his dream Neerja actor wants to direct a film full details inside
जिम सरभ-पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आगे क्या..!

मेरी एक फिल्म ‘पुणे हाईवे’ पोस्ट प्रोडक्शन में है। इसकी रिलीज का मुझे बेसब्री से इंतजार है। मुझे नाटक निर्देशित किए काफी अरसा हो चुका है। मेरा एक ख्वाब फिल्में निर्देशित करना भी है।

Bella Hadid: हमास-इस्राइल युद्ध पर आखिरकार बेला हदीद ने तोड़ी चुप्पी, फलस्तीन के समर्थन में कह दी यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed