फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jimmy Shergill Birthday: अपने अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं जिम्मी शेरगिल, कई फिल्मों में नसीब नहीं हुई 'मोहब्बत'

Thu, 03 Dec 2020 07:33 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Dec 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
jimmy shergill birthday special know unknown facts about him
जिम्मी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल फिल्मों में अपने अलग अभिनय और किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में कभी न भूल पाने वाले किरदार किया हैं। जिम्मी शेरगिल अब तक बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम करके दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। जिम्मी शेरगिल अपना जन्मदिन तीन दिसंबर को मनाते हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

jimmy shergill birthday special know unknown facts about him
जिम्मी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम

जिम्मी शेरगिल का जन्म तीन दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर से की। इसके बाद जिम्मी शेरगिल ने लखनऊ और पंजाब से अपनी बाकी की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिनेमा की ओर जाने का फैसला किया। जिम्मी शेरगिल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म माचिस से की थी। 

jimmy shergill birthday special know unknown facts about him
जिम्मी शेरगिल - फोटो : file photo

फिल्म माचिस में जिम्मी शेरगिल के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मोहब्बतें, दिल है तुम्हारा, हासिल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, ए वेडनसडे, तनु वेड्स मनु, साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज, स्पेशल 26 और मुक्काबाज सहित बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। हिंदी सिनेमा के अलावा जिम्मी शेरगिल ने पंजाबी सिनेमा में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jimmy shergill birthday special know unknown facts about him
jimmy shergill

जिम्मी शेरगिल ने मन्नत, धरती, आ गए मुंडे यूके दे, शरीक और दाना पानी सहित कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड फिल्मों में जिम्मी शेरगिल शायद ऐसे अभिनेता है जिन्हें ज्यादातर फिल्मों में या तो उनकी गर्लफ्रेंड नहीं मिलती या फिर उनकी पत्नी धोखेबाज निकलती है। तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, दिल है तुम्हारा, मेरे यार की शादी है, हैप्पी भाग जाएगी और टॉम डिक एंड हैरी सहित कई फिल्में हैं जिनमें जिम्मी शेरगिल को उनकी मोहब्बत नसीब नहीं हुई। 

विज्ञापन
jimmy shergill birthday special know unknown facts about him
जिम्मी शेरगिल - फोटो : file photo

फिल्मों के अलावा जिम्मी शेरगिल ने वेब सीरीज में भी काम किया है। वह रंगबाज फिर से और यॉर हॉनर में नजर आ चुके हैं। बात करें जिम्मी शेरगिल की निजी जिंदगी की तो उन्होंने साल 2001 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका पुरी से शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। जिम्मी शेरगिल और प्रियंका पुरी का एक बेटा भी है जिसका नाम वीर है। 

पढ़ें: शिवसेना ज्वॉइन करते ही कंगना रणौत पर फिर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, अभिनेत्री के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed