फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए मद्रास चले गए थे जितेंद्र और हेमा मालिनी, धर्मेंद्र ने किया कुछ ऐसा कि टूट गया रिश्ता

Mon, 01 Mar 2021 12:33 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jitendra And Hema Malini’s Wedding Was Stopped By A ‘drunk’ Dharmendra
हेमा के साथ जीतेंद्र और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

आज भी बॉलीवुड में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को लेकर कई किस्से सुने और सुनाए जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा हेमा मालिनी की शादी से जुड़ा हुआ है। एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक का उनका संघर्ष वाकई तारीफ के काबिल है। जिस तरह उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई, उसे सालों तक याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र की जिंदगी में सफलता और विवाद साथ चलते रहे। दो शादियां करने वाले धर्मेंद्र ने कैसे जितेंद्र का पत्ता काटकर हेमा मालिनी के साथ सात फेरे लिए, ये किस्सा आज आपको बताते हैं। 



 
Jitendra And Hema Malini’s Wedding Was Stopped By A ‘drunk’ Dharmendra
Dharmendra And Hema Malini - फोटो : इंस्टाग्राम

धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हुए, दो लड़के और दो लड़कियां। बॉलीवुड में आते ही उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया। 

Jitendra And Hema Malini’s Wedding Was Stopped By A ‘drunk’ Dharmendra
Dharmendra And Hema Malini - फोटो : इंस्टाग्राम

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अलावा जितेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस बीच ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि जितेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फैसला कर लिया और वे चेन्नई में हैं। हालांकि उस समय जितेंद्र अपनी वर्तमान पत्नी शोभा कपूर के साथ रिलेशन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitendra And Hema Malini’s Wedding Was Stopped By A ‘drunk’ Dharmendra
Jeetendra, Hema Malini - फोटो : social media

जब हेमा मालिनी और जितेंद्र की शादी की बात धर्मेंद्र को पता चली तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। इसे रोकने के लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली। धर्मेंद्र, शोभा को लेकर मद्रास पहुंच गए। वहां पहुंचकर शोभा ने कथित तौर पर हंगामा मचा दिया। इस वजह से जितेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Jitendra And Hema Malini’s Wedding Was Stopped By A ‘drunk’ Dharmendra
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी

बाद में मौका पाकर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को प्रपोज कर दिया। हालांकि शादी करने के लिए उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और हिंदू होने के नाते दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। इस वजह से उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और फिर हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed