{"_id":"603bd02b6825be1e684ff929","slug":"rubina-dilaik-laughs-off-abhinav-shukla-claim-over-her-divorce-he-said-tha-she-wanted-divorce-because","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुबीना दिलैक ने तलाक को लेकर खुलकर की बात, पति अभिनव शुक्ला के किए दावे पर दी ऐसी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रुबीना दिलैक ने तलाक को लेकर खुलकर की बात, पति अभिनव शुक्ला के किए दावे पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक
- फोटो : Instagram: @ashukla09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 का ताज जीतने के बाद रुबीना दिलैक अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। आजकल आए दिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खुद रुबीना ने अभिनव से अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें की हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले अभिनव शुक्ला से जब तलाक की नौबत आने का कारण पूठा गया तो उनका कहना था कि ये असल में इसलिए शुरू हुआ था क्योंकि वो रुबीना के लिए कॉफी लाना भूल गए थे।
वहीं अब रुबीना ने अभिनव के इस दावे पर कहा, 'ये इंटरव्यू खत्म होने के बाद, मैं उसे मुक्का मारूंगी और बोलूंगी कि ये क्या है?' रुबीना ने कहा कि हजारों में कई उदाहरण हैं, जो उसने अपनी सुविधा के मुताबिक कहे हैं। हम दोनों ही मजबूत व्यक्तित्व वाले इंसान हैं, जैसा कि हमारे समय में कहते हैं एल्फा मेल और एल्फा फीमेल'।
3 of 5
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम
साथ ही रुबीना ने आगे कहा, 'मेरे माता-पिता हालातों के बारे में जानते थे लेकिन अभिनव के पेरेंट्स को नहीं पता था क्योंकि उनकी मां कीमोथैरेपी से गुजर रही हैं, ऐसे में उन्हें स्ट्रेस देना ठीक नहीं था।' रुबीना ने बताया कि उन्हें बिग बॉस पर अपनी शादी के बारे में बातें साझा करने का कोई अफसोस नहीं है। क्योंकि अब अभिनव और वो पहले से और भी ज्यादा मजबूत हैं। अभिनव ने तो उन्हें दूसरी बार शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है।
बता दें कि बिग बॉस में रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में थे। इस शो पर एक टास्क के दौरान रुबीना ने खुलासा किया था कि दोनों का तलाक होने वाला था लेकिन उन्होंने बिग बॉस में आकर अपनी शादी को दूसरा मौका दिया।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। अभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'जब मैंने पहली बार रुबीना को देखा था तो उन्होंने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। हम एक दूसरे को लगभग डेढ़ साल से जानते थे। हम दोनों के साथ होने का सबसे बड़ा कारण ये था कि हमारी सोच बहुत मिलती हैं। हमें घूमना पसंद हैं और हम दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।