फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट में जज के सामने क्या बोले सलमान खान, जेल जाना तो तय पर आगे क्या रास्ता?

Thu, 05 Apr 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur court found salman khan guilty in black buck case
काले हिरण के शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार सलमान खान को 5 साल कैद की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपये जुर्माना किया है। मामले में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। जानिए कोर्ट में जज के सामने क्या बोले सलमान खान, जेल जाना तो तय पर आगे क्या रास्ता?
Jodhpur court found salman khan guilty in black buck case
कोर्ट का फैसला आते ही सलमान के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट भी जारी कर दिया है और जोधपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। अब सलमान खान को जमानत के लिए सेशन कोर्ट का रूख करना पड़ेगा। यदि सेशन कोर्ट से आज जमानत नहीं मिलती है तो उन्हें एक दिन जेल में भी बिताना पड़ सकता है। 
 
Jodhpur court found salman khan guilty in black buck case
सरकारी वकीलों ने सलमान खान को 3 साल से ज्यादा सजा देने की मांग की थी। सरकारी वकीलों की दलील थी कि सलमान के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज हो चुका है, ऐसे में वह आदतन अपराधी हैं। इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा सजा देनी चाहिए। वहीं सलमान के वकीलों ने कम से कम सजा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jodhpur court found salman khan guilty in black buck case
बताया जा रहा है कि फैसले से पहले कोर्ट पहुंचने वालों में सलमान खान सबसे आगे थे। उनकी बहन अलवीरा और अर्पिता भी उनके साथ मौजूद थी। काले रंग की शर्ट पहनकर कोर्ट पहुंचे सलमान के चेहरे पर टेंशन साफ देखी जा सकती थी। वहीं सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ पहुंची। 
विज्ञापन
Jodhpur court found salman khan guilty in black buck case
कोर्ट रूम में जज के पहुंचने के बाद सलमान खान ने खड़े होकर खुद के बेगुनाह होने की बात कही। सलमान खान पर कुल 4 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा और दो काले हिरण के शिकार और एक आर्म्स ऐक्ट का मामला था। चिंकारा केस में सलमान खान बरी हो गए थे, वहीं आर्म्स ऐक्ट में भी उन्हें हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed