फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफल हुआ पोखरण में 'परमाणु' परीक्षण, जॉन अब्राहम की फिल्म ने 11 दिन में कमा लिए इतने करोड़

Tue, 05 Jun 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
John abraham film parmanu box office collection day 11
parmanu
राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण पर आधारित फिल्म 'परमाणु' दर्शकों को पसंद आ रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। 'परमाणु' उन नायकों के बारे में है जो कभी लाइमलाइट में नहीं आते। पहले वीकएंड पर 20 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते के सोमवार को भी अच्छा खासा कलेक्शन कर डाला है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, सोमवार को फिल्म के खाते में 1.79 करोड़ रुपये आए। फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है।
John abraham film parmanu box office collection day 11
parmanu
काफी विवादों और कई बार रिलीज डेट बदले जाने का सामना करने के बाद आखिरकार परमाणु रिलीज हो पाई। इस फिल्म से जॉन ने काफी वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बाकी के सारे कलाकारों ने उम्दा परफॉर्मेंस दिया है। फिल्म की कहानी काफी दमदार है। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 47.34 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं।
John abraham film parmanu box office collection day 11
PARMANU
'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 3.81 की कमाई की। बुधवार को 3.48 करोड़ का कलेक्शन किया। गुरुवार को फिल्म ने 3.24 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को 2.05 करोड़, शनिवार को 3.56 करोड़ और रविवार को ये कलेक्शन बढ़कर 4.53 करोड़ पहुंच गया। सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिला और महज 1.79 करोड़ का कलेक्शन ही हुआ।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
John abraham film parmanu box office collection day 11
जॉन अब्राहम

कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। इस शुक्रवार करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई है इसके बाद भी लोग परमाणु देख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed