{"_id":"5ce877efbdec2207826de156","slug":"john-abraham-injured-during-shoot-of-movie-pagalpanti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पागलपंती' करते वक्त घायल हुए जॉन अब्राहम, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पागलपंती' करते वक्त घायल हुए जॉन अब्राहम, रोकनी पड़ी फिल्म की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 25 May 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
John Abraham
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी ही थे कि इसे रोकना पड़ा। गौरतलब है कि एक एक्शन सीन करने के दौरान जॉन घायल हो गये हैं। इस हादसे में उनके हाथों में चोट आई है। डॉक्टरों ने अभिनेता को कम से कम 20 दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है। जॉन एक्शन फिल्मों के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं।
2 of 4
John Abraham
- फोटो : amar ujala
बता दें कि जॉन एक ट्रक पर फिल्माए जा रहे एक्शन सीन करने के चलते घायल हुए हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अब अभिनेता दो हफ्ते तक शूटिंग सेट से दूर रहेंगे। ऐसे में इंजरी और घातक ना हो जाए इसलिए उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। वहीं, फिल्म के निर्माता का कहना है कि जॉन पर फिल्माया जाने वाला यह सीन आसान था लेकिन टाइमिंग की वजह से सारा खेल बिगड़ गया।
3 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter
फिल्म की शूटिंग लंदन में भी हुई है जहां आधी से ज्यादा फिल्म की शूटिंग की जा चुकी है। फिल्म के आखिरी शिड्यूल की शूटिंग मुंबई में की जा रही थी। अब इस हादसे के बाद रीशिड्यूल तैयार किया जाएगा। निर्माता ने आगे कहा कि जॉन की तबीयत के आधार पर ही शूट की अगली तारीख तय की जाएगी। फिल्म की शूटिंग जून के अंत तक खत्म करने की योजना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
john abraham with Yamaha VMAX
बात करें जॉन के अलावा फिल्म में अन्य स्टारकास्ट की तो बता दें कि अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले जॉन की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर रिलीज हुई थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।