जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्शन के लिए मशहूर अभिनेता ने अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए स्वतंत्रता दिवस को चुना, वो भी यह जानते हुए कि इस दिन दो अन्य फिल्में 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' भी रिलीज हो रही हैं। जॉन को पूरा विश्वास है कि उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। अभिनेता हाल ही में अमर उजाला संवाद का हिस्सा बने थे, जिसमें उन्होंने फिल्म को बनाने में लगी अपनी मेहनत को साझा किया। साथ ही यह विश्वास जताया कि यह दर्शकों का दिल जरूर जीतेगी। यूं तो जॉन सादगी भरा जीवन बिताते हैं, लेकिन अभिनेता का बैंक बैलेंस हैरान करने वाला है। आइए जॉन की कुल संपत्ति पर एक झलक डाल लेते हैं-
John Abraham: सादा जीवन जीने वाले 'वेदा' स्टार की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, ब्रेड पिट के पड़ोसी हैं जॉन अब्राहम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने पिछले साल के अंत में मुंबई के खार में 70.83 करोड़ रुपये का एक बंगला खरीदा। अब्राहम ने वर्षों से 'अटैक', 'बाटला हाउस', 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'न्यूयॉर्क' और अन्य फिल्मों से सिनेमा प्रेमियों का मनोरंजन किया है। जॉन, इंडियन सुपरलीग में फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेवराइटर्स के सह-मालिक हैं। अभिनेता फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं।
जानकारी के अनुसार, 270 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ स्टार के पास करोड़ों की कीमत वाली लग्जरी गाड़ियां भी हैं। इसमें लेम्बोर्गिनी गैलार्डो भी शामिल है। मुंबई के बांद्रा में अभिनेता का समंदर किनारे एक पेंटहाउस भी है, जो चार हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
Khel Khel Mein Public Review: खिलाड़ी की फिल्म देखकर खुश हुए दर्शक, बोले-'फर्स्ट हाफ, सेकेंड हाफ दोनों मस्त'
Akshay Kumar: खेल खेल में से पहले अक्षय की इन कॉमेडी फिल्मों को देख ठहाकों से भर गया था सिनेमाघर, देखें लिस्ट
भारत के अलावा जॉन अब्राहम सात समंदर पार भी कई प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 'वेदा' अभिनेता का लंदन में एक घर है, जो उनके प्रोडक्शन हाउस का ओवरसीज हेडक्वॉर्टर है। अभिनेता का लॉस एंजेलिस के सबसे महंगे इलाके में एक बंगला है, जहां ब्रेट पिट, बियोंसे और जेनिफर लोपेज समेत कई हॉलीवुड स्टार्स रहते हैं। जॉन अब्राहम अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। मुंबई के खार इलाके में उनका ऑफिस है, जिसकी कीमत तकरीबन 21 करोड़ रुपये है।

कमेंट
कमेंट X