सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

केरल में क्यों नहीं है मोदी सरकार? इस सवाल पर जॉन अब्राहम ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
John Abraham react why Kerala is not become Prime Minister Narendra Modi fied yet
Narendra Modi, John Abraham - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते के सीक्वल की शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई। देशभक्ति से प्रेरित जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते साल 2018 में आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जॉन कई देशभक्ति फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन बावजूद इसके वह देश की राजनीति पर प्रतिक्रिया देने से हमेशा बचते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात बोल दी है। 

Trending Videos
John Abraham react why Kerala is not become Prime Minister Narendra Modi fied yet
John Abraham - फोटो : Social Media

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार जॉन अब्राहम शुक्रवार को किताब द गॉड हू लव्ड मोटरबाइक की लॉन्चिंग में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केरल की राजनीति पर बात की। यहां उनसे पूछा गया कि उनका पैतृक राज्य केरल अभी तक मोदी-केंद्रित क्यों नहीं बन सका ? इस बात का जॉन अब्राहम ने बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham react why Kerala is not become Prime Minister Narendra Modi fied yet
john abraham - फोटो : social media

जॉन अब्राहम ने कहा- 'केरल में 10 किलोमीटर के दायरे में मंदिर, मस्जिद और चर्च है, वहां सभी धर्म के लोग बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं। वहां कोई समस्या नहीं है, यही वजह केरल की खूबसूरती है। पूरी दुनिया में बहुत ध्रुवीकरण हो रहा है, लेकिन केरल सबसे बड़ा उदाहरण है जहां सभी समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं। इस वजह से केरल अभी तक मोदी-केंद्रित नहीं हो सका।' इसके अलावा जॉन अब्राहम ने केरल की राजनीति को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। 

John Abraham react why Kerala is not become Prime Minister Narendra Modi fied yet
John Abraham - फोटो : social media

गौरतलब है कि केरल में इस समय कांग्रेस और यूडीएफ गठबंधन की सरकार है। जॉन अब्राहम केरल के रहने वाले हैं। उनकी फिल्मों के बारे में बात करें तो पिछले महीने उनकी फिल्म बाटला हाउस रिलीज हुई थी। उनकी ये फिल्म साल 2008 बाटला हाउस एनकाउंटर केस से प्रेरित थी। दर्शकों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह जल्द फिल्म पागलपंती नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
John Abraham react why Kerala is not become Prime Minister Narendra Modi fied yet
John Abraham, Akshay Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती मल्टीस्टारर फिल्म होगी। वहीं बात करें सत्यमेव जयते के सीक्वल सत्यमेव जयते 2 की तो उनकी ये फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर में रिलीज होगी। खास बात है कि सत्यमेव जयते 2 के साथ अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। 

पढ़ें: जॉन की पागलपंती से करण जौहर ने बचाई आयुष्मान की अगली फिल्म बाला, अब इस दिन होगी सोलो रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed