अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का ट्रे्लर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 3 मिनट 36 सेकंड के 'हाउसफुल 4' के ट्रेलर को फैंस के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
'हाउसफुल 4' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, अब ये मजेदार मीम्स हो रहे हैं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया पर 'हाउसफुल 4' के डायलॉग्स पर मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने फिल्म 'हाउसफुल 4' में अभिनेता अक्षय कुमार के डायलॉग पर मीम्स बनाए हैं। palpenditulal ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के साथ अक्षय कुमार के डायलॉग के जोड़ते हुए लिखा-'मेरे पूर्व गर्लफ्रेंड ने अपने सबसे अच्छे दोस्त को बताते हुए कहा कि उसने मेरे दिल के साथ क्या किया- टुकड़े टुकड़े कर दिए।' Satyarth ने लिखा- राहुल गांधी 2019 के चुनाव के पहले और बाद में- मेरी तब भी लगी थी और मेरी अब भी लगेगी।
#Housefull4Trailer
My ex explaining her bestfriend that what she did with my heart.#Housefull4 pic.twitter.com/vNXK8bUArC
Rahul Gandhi before and after 2019 elections pic.twitter.com/ZtWPUw0d2q
CHEEKU नाम के ट्विटर हैंडल ने ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की लड़ाई से जोड़ते हुए लिखा, 'ब्वॉयफ्रेंड- मैंने ऐसा कब कहा, गर्लफ्रेंड- यादकर 600 साल पहले।' sir-kid ने लिखा- 'जब स्टूडेंट साइंस सब्जेक्ट लेते हैं और 12वीं के बाद इंजीनियरिंग पसंद करते हैं। इसके साथ अक्षय कुमार का डायलॉग लिखा है- मेरी तब भी लगी थी और मेरी अब भी लगेगी है।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर 'हाउसफुल 4' से जुड़े और भी कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।
#Housefull4 #Housefull4Trailer
When a student takes science and after 12 he chooses engineering#Housefull4Trailer pic.twitter.com/yEMZEsQwTU Pic 1- Mother of Dragons
*During fight*
Boyfriend: i never said that.
Girlfriend: pic.twitter.com/GElkUcUebb
Pic 2- Father of Dragons#Housefull4Trailer pic.twitter.com/BOf3krhXGE
आपको बता दें कि साजिद नडियाडवाला की सबसे सफल फिल्म सीरीज हाउसफुल की ये चौथी कड़ी है। मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए पूरे हॉल को खास तरीके से सजाया गया था, फिल्म के अभिनेताओं की टीम तो अपने किरदारों के गेटअप में पहुंची ही, साथ ही साथ फिल्म की अन्य टीम भी यहां खास स्टाइल में पहुंची। यहां पहुंचें सभी खास अतिथियों को पगड़ियां पहनाई गईं और सभी का स्वागत इत्र और फूलों से किया गया।
बात की जाए शुरुआती फिल्मों की तो पहली दो फिल्मों का निर्देशन साजिद खान ने किया था, तीसरी फिल्म को साजिद फरहाद की जोड़ी ने कंप्लीट किया। इस बार इस फिल्म से साजिद खान को मीटू आरोप के चलते फिल्म की टीम से निकाल दिया, जबकि इस फिल्म का साठ प्रतिशत निर्देशन साजिद खान ने ही किया है। फिल्म 'हाउसफुल 4' अगले महीने 26 तारीख को रिलीज होगी।
पढ़ें: अरमान मलिक का पहला ब्रेक अप सॉन्ग हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

कमेंट
कमेंट X