फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लग जा गले' से लेकर 'तेरे लिए' तक, लता मंगेशकर के जन्मदिन पर जरूर सुनें ये 10 सदाबहार गाने

Sat, 28 Sep 2019 12:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar birthday special Lata Mangeshkar 10 Songs On Her Birthday
lata mangeshkar - फोटो : social media

मशहूर गायिका लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा में काफी बड़ा नाम है। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन उन्हें हिंदी गायिका के तौर जाना जाता है। भारत रत्न लता मंगेशकर ने 30 हजार से भी ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर ने करीब 7 दशकों तक हिंदी गानों की दुनिया पर राज किया है। साधारण भाषा में कहें तो लता मंगेशकर के गीतों का दौर कभी खत्म ही नहीं हुआ। आज भी उनके गानों को लाखों लोग पसंद करते हैं। लता मंगेशकर का जन्मदिन 28 सितंबर को होता है। इस खास मौके पर हम आपको उनके बेहद खूबसूरत गानों से रूबरू करवाते हैं।



गाना- इचक दाना, बिचक दाना
ये गाना साल 1955 में आई फिल्म श्री 420 का है। इस फिल्म में राजकपूर , नरगिस और नादिरा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को अभिनेत्री नरगिस और अभिनेता राजकपूर पर फिल्माया गया है।

गाना- लग जा गले
लता मंगेशकर की आवाज का ये खूबसूरत नगमा आज भी कई दिलों की धड़कन है। ये गाना साल 1964 आई फिल्म वो कौन थी का है। इस फिल्म में साधना, मनोज कुमार , परवीन चौधरी और हैलन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- सावन का महीना
इस गाने को अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नूतन पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म मिलन का है। ये फिल्म साल 1967 में आई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त और नूतन के अलावा प्राण और देवन वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन

गाना- महबूब मेरे
इस खूबसूरत गाने को लता मंगेशकर ने फिल्म पत्थर के सनम के लिए गाया था। ये फिल्म 1967 में आई थी। इस फिल्म में मनोज कुमार, वहीदा रहमान, मुमताज, महमूद और प्राण जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस गाने को मनोज कुमार और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed