फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्ज से बाहर आने के लिए राज कपूर ने बनाई थी 'बॉबी', फिल्म ऐसी सुपरहिट हुई कि चलने लगी 'बॉबी बस'

Sat, 28 Sep 2019 11:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Sep 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
46 Years Of Bobby Blockbuster debut by Rishi Kapoor And Dimple Kapadia
Bobby - फोटो : Movies N Memories

1973 में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म ने अपने 46 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म बॉबी की लोकप्रियता का आलम ये था कि कस्बों से बड़े शहरों के थिएटरों के लिए विशेष बसें चलती थीं जिन्हें 'बॉबी बस' कहा जाता था। इसी फिल्म से डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राजकपूर साहब ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। 

46 Years Of Bobby Blockbuster debut by Rishi Kapoor And Dimple Kapadia
bobby - फोटो : Movies N Memories

'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई। बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। दरअसल उस राज कपूर और नरगिस का अफेयर जगजाहिर था। साल 1970 में राजकपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' लेकर आये थे। यह फिल्म उस वक्त नहीं चल पायी थी।

46 Years Of Bobby Blockbuster debut by Rishi Kapoor And Dimple Kapadia
bobby - फोटो : social media
वास्तव में फिल्म को पूरा करने में 5-6 साल लग गए और नतीजतन राज कपूर की पत्नी को अपने गहने बेचने पड़े, पूरा कपूर खानदान कर्ज से डूब गया लेकिन राजकपूर ने कर्ज से बाहर आने के लिए ऋषि कपूर को बॉबी से लांच कर दिया। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और राजकपूर के दिन फिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
46 Years Of Bobby Blockbuster debut by Rishi Kapoor And Dimple Kapadia
bobby - फोटो : Movies N Memories
इंडस्ट्री में लोग फिर से राजकपूर को महान डायरेक्टर मानने लगे. वे लोग भी उनके साथ हो गए जो कहने लगे थे कि राज निर्देशन भूल गया है। बॉबी को असल मायनों में हिंदी फिल्मों की पहली टीनएज लव स्टोरी कहना शायद गलत नहीं होगा। ऋषि कपूर के बेपरवाह बाप के रोल में प्राण साहब, बॉबी पर जान छिड़कने वाले पिता के रूप में प्रेमनाथ और मिसेज ब्रिगेंन्जा के रोल में दुर्गा खोटे जैसे किरदार एक से बढ़कर एक थे।
विज्ञापन
46 Years Of Bobby Blockbuster debut by Rishi Kapoor And Dimple Kapadia
Bobby - फोटो : social media

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी बनाते वक़्त इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोग धर्मेंद्र, प्राण साहब, राजेंद्र कुमार ने उनसे कहा था कि आरके बैनर को फिर से खड़ा करने के लिए वे लोग बिना पैसे लिए काम करेंगे। लेकिन राज कपूर ने सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा था, “इस वक्त मेरी फिल्में फ़्लॉप हो चुकी हैं इसलिए मेरा लेवल नीचे है और आपका ऊपर। हम तब साथ काम करेंगे जब हमारा और आपका लेवल बराबर हो जाएगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed