प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रचार प्रसार में जुटी हैं। इस बीच वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में बताया था कि उनके पति निक जोनस को केवल अंग्रेजी गाने ही नहीं बॉलीवुड के गाने सुनना भी काफी पसंद है। प्रियंका ने आगे बताया कि निक का स्वभाव बिल्कुल पंजाबी है और स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं। अब निक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो हिंदी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के खुलासे के बाद सामने आया वीडियो, वरुण धवन के गाने पर जमकर झूमते दिखे निक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक जोनस अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' के गाने 'फर्स्ट क्लास' पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। निक जोनस इस गाने को सुनते हुए काफी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो को निक जोनस के भाई केविन निक जोनस ने शेयर किया है उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'निक ठीक हो?'
View this post on Instagram
A post shared by Jonashead (@kevinickjoenas) on
निक का ये वीडियो देख साफ है कि प्रियंका यूं ही नहीं कह रही थीं निक को बॉलीवुड गानों का काफी शौक है। कुछ दिनों पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें निक और प्रियंका दोनों बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आए थे।
happy birthday @nickjonas! love you and your dance moves so much! ❤️
A post shared by 💋Danielle💋 (@daniellejonas) on
प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है।