फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रॉकस्टार से लेकर 'संजू' तक, रणबीर कपूर को इन 5 किरदारों ने बनाया सुपरस्टार

Sat, 28 Sep 2019 10:39 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Sep 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor birthday special story here his top 5 films
ranbir kapoor - फोटो : social media

हिंदी फिल्म जगत में रॉकस्टार के रुप में पहचान बना चुके रणबीर कपूर आज अपने 37वें बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर की किस्मत इस फिल्म के बाद से चमक गई। एक के बाद एक एक्टर को ऐसी फिल्में मिलीं जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा। रणबीर ने अपने करियर में ऐसी फिल्मों को चुना जिनके किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहे। उनकी एक फिल्म दूसरी फिल्म से बेहद अलग रही। आज हम आपको रणबीर कपूर के निभाए कुछ ऐसे ही किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं।



ranbir kapoor birthday special story here his top 5 films
Barfi

बर्फी
रणबीर कपूर ने इस फिल्म में मर्फी नाम के लड़के का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली थी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं। इस फिल्म ने ढेरों पुरस्कार हासिल किए थे। बर्फी में रणबीर ने एक दिव्यांग का किरदार अदा किया था। 

ranbir kapoor birthday special story here his top 5 films
rockstar - फोटो : file photo

रॉकस्टार 
यह फिल्म रणबीर के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में जॉर्डन बने रणबीर को प्यार के खातिर जुनून की हद पार करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर एक ऐसे टूटे हुए आशिक के किरदार में नजर आते हैं जो अपने इस प्यार से मिले दर्द की बदौलत दुनिया के मशहूर गायक बन जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor birthday special story here his top 5 films
Raajneeti - फोटो : social media

राजनीति 
फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर ने समर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। बड़े घर का एक ऐसा मासूम लड़का जो ना चाहते हुए भी राजनीति के दलदल में फंसता चला जाता है और फिर धीरे-धीरे वह सभी पर भारी पड़ता है। आमतौर पर इस जोनर की फिल्मों में ऐसा किरदार कम ही देखने को मिलता है लेकिन रणबीर ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि बढ़िया अदाकारी के सहारे आप किसी भी तरह की फिल्म में अपनी पहचान बना सकते हैं। 

विज्ञापन
ranbir kapoor birthday special story here his top 5 films
Yeh Jawaani Hai Deewani - फोटो : twitter

ये जवानी है दीवानी 
इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में उनका नाम कबीर थापर होता है जो ऐसे लड़के के किरदार में होता है जो निजी जिंदगी में मस्तमौला होता है लेकिन अपने प्रोफेशनल लाइफ में वह बहुत सीरियस होता है। फिल्म में वह अपने दोस्तों पर जान छिड़कता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed