सब्सक्राइब करें

ये सात अभिनेता निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार, एक फिल्म तो जीत चुकी है दो नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Sep 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh birthday Special 7 Bollywood Actors Who Played Bhagat Singh Role In Films
Bhagat Singh film poster - फोटो : file photo

आजादी की लड़ाई लड़ते- लड़ते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। देश के लिए भगत सिंह के बलिदान को बॉलीवुड ने भी हमेशा अलग अंदाज में याद किया है। उनकी देशभक्ति की भावना को बॉलीवुड फिल्मों के जरिए हमेशा सलाम किया गया हैं। हिंदी सिनेमाजगत में भगत सिंह पर आधारित कई सारी फिल्में बनी है जिसमें उनका किरदार अलग-अलग कलाकारों ने निभाया। तो चलिए आज हम आपको शहीद सिंह पर बनी बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है।  

Trending Videos
bhagat singh birthday Special 7 Bollywood Actors Who Played Bhagat Singh Role In Films
Shaheed Azam Bhagat Singh - फोटो : file photo

जयराज
हिंदी सिनेमा में शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर बनी 'शहीद आजम भगत सिंह' पहली फिल्म थी। इस फिल्म को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार लीड रोल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhagat singh birthday Special 7 Bollywood Actors Who Played Bhagat Singh Role In Films
Shaheed Bhagat Singh - फोटो : file photo

शम्मी कपूर 
इसके बाद साल 1963 में शहीद भगत सिंह के रोल में मस्तमौला एक्टर शम्मी कपूर को देखा गया। इस फिल्म का नाम 'शहीद भगत सिंह' था। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

bhagat singh birthday Special 7 Bollywood Actors Who Played Bhagat Singh Role In Films
shaheed - फोटो : file photo

मनोज कुमार
पूरे देश में 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार ने भी देशभक्ति फिल्म के लिए कभी पैर पीछे नहीं खींचा। साल 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म 'शहीद' में क्रांतिकारी भगत का किरदार निभाया। इसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और, 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्मों से भारत कुमार की उपाधि हासिल की।

विज्ञापन
bhagat singh birthday Special 7 Bollywood Actors Who Played Bhagat Singh Role In Films
shaeed e azam - फोटो : file photo

सोनू सूद 
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह की कहानी को बड़े परदे पर देखा गया। दरअसल, साल 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed