फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम ने प्रचार के 'दानवीरों' पर साधा निशाना, बोले- 'दान को गोपनीय रखना जरूरी'

Tue, 21 Apr 2020 05:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 21 Apr 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
John Abraham talks On Donating against coronavirus Combat Said It's Not Time To Buy Goodwill
john abraham - फोटो : getty images

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर मुंबई में दानवीरों के प्रचार का भी नया रिकॉर्ड बनता दिख रहा है। सोशल मीडिया से लेकर प्रेस रिलीजों तक में दानवीरों के दावे दिख रहे हैं। लेकिन, मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम को ये पसंद नहीं है। वह कहते हैं, दान बताने की चीज नहीं है। हालांकि जो लोग अपने दान का प्रचार कर रहे हैं, उनको भी वह महान बताते हैं।

John Abraham talks On Donating against coronavirus Combat Said It's Not Time To Buy Goodwill
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ सालों से एक के बाद एक देशभक्ति आधारित फिल्में दे रहे जॉन अब्राहम मौजूदा समय में लोगों को जागरुक करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों एक कविता के माध्यम से लोगों को सकारात्मक संदेश देने वाले जॉन का मानना है कि यह काफी चिंताजनक समय है जिसने सभी को एक साथ ला दिया है।  जॉन के अनुसार, 'पुलिस, आर्मी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग हमारे कोविड योद्धा हैं। परिस्थितियों को सुधारने के लिए वे असल में मुसीबत मोल रहे हैं। ये हमारे असल सुपरहीरोज हैं। ऐसी स्थितियां ही अप्रत्याशित नायकों को सामने लाती है।'

John Abraham talks On Donating against coronavirus Combat Said It's Not Time To Buy Goodwill
john abraham - फोटो : social media

जॉन अब्राहम ने बीते दिनों वीडियो माध्यम में 'मेरा भारत महान' कविता पेश की थी। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'इसका श्रेय पूरी तरह से मिलाप जावेरी को जाता है। उन्होंने यह कविता लिखी और मुझे वाट्सऐप की। मैंने उनसे कहा, 'यह खूबसूरत है।' वह चाहते थे कि मैं इस कविता का वर्णन करूं। इसके लिए कुछ मिनट लगे लेकिन ये कविता  दुनिया मे सकारात्मक संदेश फैलाने में कामयाब रही।'

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham talks On Donating against coronavirus Combat Said It's Not Time To Buy Goodwill
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही सीमित रखते हैं। इस मुश्किल वक्त में दिए गए दान को भी वह इसी का हिस्सा समझते हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की घोषणा नहीं की। इस बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिन्होंने भी इसकी घोषणा की है उन्होंने कमाल का काम किया है। मेरे जैसे लोग इसे निजी ही रखते हैं। मैं इसकी जानकारी किभी भी तरीक से या किसी भी माध्यम से जाहिर नहीं करता हूं। यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं कर रहा हूं बावजूद इसके मैंने न बताने का फैसला किया है। मैं अपनी इंडस्ट्री को सलाम करना चाहता हूं जो इस वक्त एकत्र हो गए हैं।'

View this post on Instagram

#MeraBharatMahaan a poem of hope, courage, gratitude for India and the world... 🇮🇳💪🙏 #IndiaFightsCorona #StayHomeStaySafe #PMOIndia @milapzaveri @cmomaharashtra_ @pibindia @adityathackeray @mib_india @my_bmc @icmrorganisation @dj.lijo @azeemdayani @zmaahir @kunalmehtas @sagarmanik

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

विज्ञापन
John Abraham talks On Donating against coronavirus Combat Said It's Not Time To Buy Goodwill
john abraham - फोटो : social media

जॉन के अनुसार इस साल के अंत तक कुछ भी सामान्य नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा, 'लोग यह उम्मीद लगा कर रखे हुए हैं कि 4 मई को हालात वैसे ही सामान्य हो जाएंगे जैसा पहले थे। लेकिन ऐसा नहीं है। इस साल के अंत तक कुछ भी सामान्य नहीं होने वाला है। यह एक तरह का नया सामान्य होने जा रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed