फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 बार रिलीज डेट आगे बढ़ने से दुखी जॉन को मिली ऑक्सीजन, आ गया 'परमाणु' का टीजर, देखा क्या?

Fri, 27 Apr 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
John Abraham upcoming film parmanu The Story of Pokhran teaser released
लंबे समय से रिलीज डेट के लिए इंतजार कर रही एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण' के पोस्टर के बाद अब टीजर भी रिलीज हो गया है। काफी दिन से जॉन के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पता हो कि इस फिल्म की रिलीज डेट 6 बार बदलने के बाद अब तय हो चुकी है। 
John Abraham upcoming film parmanu The Story of Pokhran teaser released
जैसा की फिल्म का पूरा नाम ‘परमाणुः द स्टोरी आॅफ पोखरण’ है। इसलिए यह बात ज्यादा विस्तार से बताने की जरूरत नहीं है कि जॉन अब्राहम की यह फिल्म 1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ 'कॉकटेल' और 'हैप्पी भाग जाएगी' फेम डायना पेंटी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में यह दोनों आर्मी अफसर के किरदार में हैं।
John Abraham upcoming film parmanu The Story of Pokhran teaser released
बात करें फिल्म के टीजर की तो एक्टर बोमन ईरानी की दमदार आवाज के साथ शुरू हुआ यह टीजर सभी का दिल जीत लेगा। बोमन भारत के इतिहास को याद करते हुए पोखरण की उस दास्तान तक ले जाते हैं जो इतिहास के पन्नों में कहीं खो गया है। वह कहते हैं- ‘हिन्दुस्तान के इतिहास में कुछ ऐसे दिन आए, जिन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया, लेकिन एक ऐतिहासिक मिशन इतिहास के पन्नों में ही खो गया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham upcoming film parmanu The Story of Pokhran teaser released
आपको बता दें कि 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरन' 25 मई को रिलीज हो रही है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार यह फिल्म मई में इसलिए रिलीज की जा रही है, क्योंकि आॅपरेशन शक्ति को 20 साल पूरे होने वाले हैं यह फिल्म देश के असली हीरोज को समर्पित होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed