सब्सक्राइब करें

जॉनी लीवर ने दी भारती सिंह और हर्ष को सलाह, बोले- अपनी गलती मानो, जेल सही जगह नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Nov 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
johnny Lever advised to Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Arrest In Drugs Case
जॉनी लीवर, भारती और हर्ष - फोटो : फाइल फोटो

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम सामने आने से हर कोई हैरान है। भारती को जानने वाले लोगों को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि उनके घर से एनसीबी को गांजा मिला है। कई बड़े कॉमेडियन्स ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रया भी दी है। इस बीच जॉनी लीवर ने भारती से कहा कि अपनी गलती स्वीकार कर ड्रग्स छोड़ने की कसम खाओ।

Trending Videos
johnny Lever advised to Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Arrest In Drugs Case
जॉनी लीवर - फोटो : फाइल

एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने कहा, 'मैं भारती और हर्ष से सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा एक बार जब आप लोग बाहर आ जाते हैं, तो अपने साथियों से, युवाओं और बूढ़े दोनों को ड्रग्स न लेने के लिए बोलें। संजय दत्त को देखें, उन्होंने दुनिया के सामने कबूल किया। आप क्या बड़ा उदाहरण चाहते हैं? अपनी गलती स्वीकार करें और ड्रग्स छोड़ने का संकल्प लें। कोई भी आपको इस मामले के लिए फूलों का गुलदस्ता देने नहीं आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
johnny Lever advised to Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Arrest In Drugs Case
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

जॉनी लीवर ने बॉलीवुड में ड्रग्स के चलन को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब ड्रग्स का सेवन शराब के सेवन की तरह आम हो गया है और अगर यह ऐसे ही चलता रहा तो पूरी इंडस्ट्री खराब हो जाएगी। ड्रग्स लेना कमजोरी की निशानी है और यह आपकी सेहत और नाम ही खराब करता है। जेल क्रिएटिव लोगों के लिए सही जगह नहीं है।

johnny Lever advised to Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Arrest In Drugs Case
जॉनी लीवर और सुजाता लीवर - फोटो : फाइल

अपनी कहानी की साझा
जॉनी लीवर ने कहा कि मैं भी शराब का आदी हुआ करता था, लेकिन जब समझ आया कि यह सेहत के लिए हानिकारक होती है तो छोड़ दी। शराब मेरे टैलेंट और क्रिएटिविटी पर बुरा प्रभाव डाल रही थी। उन्होंने बताया कि एक बार कल्याण जी ने एक बार उनसे कहा था कि 'जॉनी भाई शराब मत पीया करो, टैलेंट में इतना नशा है उसे पियो।'

विज्ञापन
johnny Lever advised to Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Arrest In Drugs Case
राजू श्रीवास्तव - फोटो : फाइल

राजू श्रीवास्तव ने जताई नाराजगी
राजू श्रीवास्तव ने कहा, 'क्या भारती या उनके पति हर्ष ऐसा कुछ कर सकते हैं? मेरा दिल इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। यह क्या है? लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं, लाखों लोग आपको अपना आइडल कहते हैं, अपनी तस्वीरों को उनके मोबाइल पर डालते हैं, उनके घरों में टांगते हैं। यह सब करने की क्या जरूरत है? यह ऐसा नहीं है कि ड्रग्स लेना आपको अच्छा कॉमेडियन बना देगा, या यह आपको ऊर्जा देगा। मैं बहुत दुखी हूं।'

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की हीरोइन का ये है अगला कदम, शिद्दत से करती रहीं मौके का इंतजार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed