फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Lever: सड़कों पर बेचे पेन, पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ किया शूट, जॉनी लीवर ऐसे बने कॉमेडी के बादशाह

Sun, 14 Aug 2022 08:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
johnny lever birthday special here is johnny lever life and career facts in bollywood
जॉनी लीवर - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में कॉमडी के बेताज बादशाह जॉनी लीवर 14 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। जॉनी लीवर ने अपने करियर में तकरीब तीन सौ से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को जमकर हंसाया है। उनका बेहतरीन काम ही उन्हें बॉलीवुड में स्थापित करने में मददगार साबित हुआ। जॉनी लीवर ने कई गंभीर भूमिकाएं भी अदा की लेकिन सही मायनों में उन्हें पहचान कॉमिक टाइमिंग से ही मिली। हालांकि जॉनी लीवर का बॉलीवुड इंडस्ट्री का कोई बैकग्राउंड नहीं रहा है लेकिन वह फिर भी कभी किसी की सिफारिश के मोहताज नहीं रहे। तो चलिए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कैस बनाया उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम।

johnny lever birthday special here is johnny lever life and career facts in bollywood
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

घर चलाने के लिए बेचते थे पेन
अपनी बेहतरीन अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग के चलते जॉनी लीवर ने करोड़ों लोगों के दिलों को जीता है। हालांकि उनका ये सफर आसान नहीं था। जॉनी लीवर के दो भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें जॉनी सबसे बड़े हैं। जॉनी के परिवार को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था, इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और पेन बेचने का काम शुरू किया। जॉनी लीवर बचपन से ही बेहद मजाकिया थे और पेन बेचने के लिए उन्होंने बेहद ही अनोखा तरीका ढूंढा। वे अक्सर बॉलीवुड सितारों की तरह डांस करके पेन बेचा करते थे। इससे उनकी बिक्री अच्छी हो जाती थी। 

johnny lever birthday special here is johnny lever life and career facts in bollywood
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

जब पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर किया शूट
जॉनी लीवर वह इंसान हैं, जिन्होंने रोते हुए को भी हंसा दिया है, लेकिन उनका खुद का जीवन भी कम मुसीबतों से घिरा नहीं रहा है। एक्टर ने बड़े से बड़े दुख की घड़ी में भी हंसते हुए काम किया। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वह वो दिन कभी नहीं भूलते हैं, जब बीमार पिता को हॉस्पिटल में छोड़कर शूट के लिए गए थे। पिता की टांग का ऑपरेशन होना था लेकिन जॉनी लीवर कॉमेडी सीन की तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
johnny lever birthday special here is johnny lever life and career facts in bollywood
कॉमेडी कैप्सूल, जॉनी लीवर - फोटो : SELF

ऐसे बने जॉनी लीवर
अभिनेता जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। जब जॉनी लीवर ने परिवार की मदद के लिए पढ़ाई छोड़कर पेन बेचना शुरू किए तो उनके पिता ने उन्हें हिंदुस्तान लीवर में ही काम दिलवा दिया। जॉनी ज्यादा वजन के ड्रम को भी एक जगह से दूसरी जगह बड़ी आसानी स पहुंचा दिया करते थे और काम के दौरान वह कंपनी के दोस्तों के बीच एक्टिंग कॉमेडी करके उनको खूब हंसाते थे। यहीं से उनका नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला से जॉनी लीवर पड़ गया।

विज्ञापन
johnny lever birthday special here is johnny lever life and career facts in bollywood
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मिला बॉलीवुड में काम
जॉनी लीवर कॉमेडी के साथ ही मिमिक्री करने में भी माहिर थे। उन्होंने अपनी शुरुआत एक स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर की थी वह स्टेज शोज किया करते थे। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया। पहली ही फिल्म के बाद से जॉनी लीवर का बॉलीवुड में जो सफर शुरू हुआ तो उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी मुख्य फिल्मों में 'राजा हिंदुस्तानी', 'जुदाई', 'चालबाज','बाजीगर', 'यस बॉस', 'इश्क', 'आंटी नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'कुछ कुछ होता है', जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा उन्होंने गोल माल और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed