फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 रुपये में कंडक्टर की नौकरी करते थे जॉनी वॉकर, पुण्यतिथि पर जानें उनके रोचक किस्से

Mon, 29 Jul 2019 01:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 29 Jul 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Johnny Walker Death Anniversary unKnown Facts About The Comedian
जॉनी वाकर - फोटो : self

जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी की आज पुण्यतिथि हैं। जॉनी वॉकर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ताउम्र दर्शकों को हंसाते रहे जॉनी वाकर 29 जुलाई, 2003 को सबको अलविदा कह गए। कहते हैं कि रुलाने से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है, हंसाना और जीते जी इसी की मिसाल कायम कर गए बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमेडियन जॉनी वॉकर। उन्होंने अपने अभिनय से करोड़ों लोगों का दिल जीता। उनकी पुण्यतिथि पर जानते है बॉलीवुड के इस सुपर स्टार की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Johnny Walker Death Anniversary unKnown Facts About The Comedian
Johnny Walker - फोटो : social media

'सीआईडी' फिल्म का गीत 'ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां, जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जां', जॉनी वॉकर पर फिल्माया गया था। गाने में मुबंई में बसों की हालत को दिखाया गया था। कहते है फिल्मों में काम करने का सपना लेकर आए जॉनी वॉकर को अपने संघर्ष के दिनों में बस कंडक्टर की नौकरी तक करनी पड़ी थी। इसके लिए उन्हें हर महीने 26 रुपए मिलते थे।

Johnny Walker Death Anniversary unKnown Facts About The Comedian
Johnny Walker - फोटो : social media

जॉनी वॉकर के अंदर शुरू से सिनेमा का जुनून था और लोगों की नकल उतारने में माहिर थे, इसलिए बस में मिमिक्री से यात्रियों का मनोरंजन करते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Walker Death Anniversary unKnown Facts About The Comedian
Johnny Walker - फोटो : social media

जॉनी वाकर की प्रतिभा से खुश होकर उन्हें पहला मौका गुरु दत्त ने अपनी फिल्म 'बाजी' में दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जॉनी वाकर ने गुरुदत्त की कई फिल्मों मे काम किया जिनमें 'आर-पार', 'प्यासा', 'चौदहवी का चांद', 'कागज के फूल', 'मिस्टर एंड मिसेज 55' जैसी सुपर हिट फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Johnny Walker Death Anniversary unKnown Facts About The Comedian
Johnny Walker - फोटो : twitter
कहा जाता है बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी को जॉनी वॉकर बनाने वाले गुरु दत्त ही थे। अपने अलग अंदाज और हाव-भाव से लगभग चार दशक तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले महान हास्य कलाकार जॉनी वाकर 29 जुलाई 2003 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed