फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग, ये स्टार किड्स करने जा रहे हैं डेब्यू

Mon, 18 Apr 2022 04:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
Joya Akhtar starts the shooting of film the archies starring Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda
जोय़ा अख्तर ने शुरू की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग - फोटो : social media

हम लंबे समय से शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के सिनेमा डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, काफी चर्चाओं के बाद सुहाना ने अपनी डेब्यू फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने आज यानी 18 अप्रैल को अपनी आगामी नेटफ्लिक्स लाइव-एक्शन म्यूजिकल फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग शुरू कर दी है। 

Joya Akhtar starts the shooting of film the archies starring Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda
कॉमिक पर आधारित है जोया अख्तर की फिल्म की कहानी - फोटो : social media

इस पर आधारित है फिल्म
'द आर्चीज' फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। दरअसल, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इस कहानी का सीक्वल है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1960 के दशक में सेट किया गया है। इस प्रतिष्ठित कॉमिक्स के भारतीय सीक्वल का निर्माण टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया द्वारा किया जाएगा। 'द आर्चीज' के इस रीमेक के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं।

Joya Akhtar starts the shooting of film the archies starring Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda
अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, सुहाना खान, और जहान कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा कागती ने साझा किया पोस्ट
इस खबर का खुलासा फिल्म की निर्माता 'रीमा कागती' ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर किया। रीमा ने एक क्लैपबोर्ड की फोटो अपलोड की, जिसमें फिल्म 'द आर्चीज' के पहले शॉट की डिटेल्स लिखी हुई थीं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "#Archie's #shootstarts #TigerBaby's का पहला सोलो प्रोडक्शन #partnerincrime" इसमें रीमा ने जोया अख्तर और नेटफ्लिक्स को भी टैग किया।  इसके तुरंत बाद ही अभिनेता फरहान अख्तर ने भी रीमा के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालते हुए, फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं भेजी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Reema Kagti (@reemakagti1)

विज्ञापन
विज्ञापन
Joya Akhtar starts the shooting of film the archies starring Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda
सुहाना खान और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द आर्चीज' में अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जबकि खुशी कपूर और सुहाना खान  बेट्टी और वेरोनिका के किरदार निभाती दिखेंगी। इन तीनों स्टार किड्स को इससे पहले मार्च में फिल्म के सेट पर देखा गया था। उस समय यह तीनों अपने कॉस्टयूम ट्रायल के लिए वहां गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed