फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

N. T. Rama Rao Jr. Birthday: नौकर से लेकर जुड़वा भाई बनने तक, जूनियर एनटीआर ने इन किरदारों के जरिए जीता दर्शकों का दिल

Fri, 20 May 2022 07:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 20 May 2022 07:56 AM IST
विज्ञापन
jr ntr birthday know about telugu superstar best characters in blockbuster films
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

एन टी रामा राव जूनियर भारतीय सिनेमा का बड़ा नाम हैं। इन्हें जूनियर एनटीआर के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों से सुपरस्टार हैं। हाल ही में आई अभिनेता की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है। अभिनेता ने साउथ में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। इनकी फिल्मों में रोमांस, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलता है। अभिनेता 20 मई को अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं अभिनेता की टॉप फिल्मों के बेस्ट किरदार-

jr ntr birthday know about telugu superstar best characters in blockbuster films
फिल्म नन्नाकू प्रेमाथो - फोटो : सोशल मीडिया

नन्नाकू प्रेमाथो
नन्नाकू प्रेमाथो एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने एक व्यापारी के बुद्धिमान बेटे की भूमिका निभाई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ रकुल प्रीत सिंह, जगपति बाबू और राजेन्द्र प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है।

jr ntr birthday know about telugu superstar best characters in blockbuster films
जनता गैराज - फोटो : सोशल मीडिया

जनता गैराज
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने आनंद का किरदार निभाया है, जो प्रकृति से खिलवाड़ होते देख पर्यावरण को बचाने की राह पर निकल जाता है। जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में मोहनलाल, समांथा अकिनेनी और नित्या मेनन भी हैं। 2016 में ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jr ntr birthday know about telugu superstar best characters in blockbuster films
जुड़वा नं. 1 - फोटो : सोशल मीडिया

अधुर्स
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने नरसिंहा और चारी नाम के दो जुड़वा भाइयों का किरदार निभाया था। आगे जाकर नरसिंहा एक अंडरकवर एजेंट बन जाता है जबकि चारी ब्राह्मण पंडितों के परिवार में पहुंच जाता है। आगे जाकर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जिंदगी बदल जाती है।

विज्ञापन
jr ntr birthday know about telugu superstar best characters in blockbuster films
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

राउडी बादशाह
ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने बादशाह की भूमिका निभाई है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ काजल अग्रवाल ने लीड रोल निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed