फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR Birthday: 'RRR' से लेकर 'जय लव कुश' तक ये हैं जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्में, इन ओटीटी पर कर सकते हैं बिंज वॉच

Fri, 20 May 2022 07:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 20 May 2022 07:24 AM IST
विज्ञापन
Jr Ntr Happy Birthday Special Know Jr Ntr Hit Movies Box Office Collection Above 100 Crore News in Hindi
जूनियर एनटीआर - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज देश भर में जाना माना नाम हैं। दक्षिण भारत के अलावा हिंदी पट्टी दर्शक भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। साउथ सिनेमा को कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम आपको जूनियर एनटीआर की उन पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और दर्शकों को खूब पसंद आईं। जूनियर एनटीआर की इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से देख सकते हैं।

Jr Ntr Happy Birthday Special Know Jr Ntr Hit Movies Box Office Collection Above 100 Crore News in Hindi
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

आरआरआर (2022)
सबसे पहले बात करेंगे जूनियर एनटीआर और अभिनेता रामचरण की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' की। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने क्रांतिकारी‘भीमा’ के किरदार में फैंस का दिल जीत लिया और रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म आरआरआर (RRR) को आप जी5 (Zee5) और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

Jr Ntr Happy Birthday Special Know Jr Ntr Hit Movies Box Office Collection Above 100 Crore News in Hindi
जय लव कुश - फोटो : सोशल मीडिया

जय लव कुश (2017)
अभिनेता जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘जय लव कुश’ एक एक्शन ड्रामा है, इस फिल्म में भी जूनियर एनटीआर ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था, दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में उन्होंने ट्रिपल रोल निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr Ntr Happy Birthday Special Know Jr Ntr Hit Movies Box Office Collection Above 100 Crore News in Hindi
अरविंद समेथा वीरा राघव - फोटो : सोशल मीडिया

अरविंद समेथा वीरा राघव (2018)
फिल्म 'अरविंद समेथा वीरा राघव' में जूनियर एनटीआर के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आई थीं। अभिनेता की यह फिल्म भी एक एक्शन थ्रिलर थी और दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया था। फिल्म  'अरविंद समेथा वीरा राघव' को आप जी फाइव (Zee5) पर बिंज वॉच कर सकते हैं।

विज्ञापन
Jr Ntr Happy Birthday Special Know Jr Ntr Hit Movies Box Office Collection Above 100 Crore News in Hindi
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

जनता गैराज (2016)
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'जनता गैराज' न सिर्फ सुपरहिट साबित हुई थी बल्कि हुई इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed