साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर केवल दक्षिण में ही बल्कि पूरे देश में फेमस हैं। फैंस को उनकी फिल्में काफी पसंद आती हैं। 20 मई 1983 को हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी जाना जाता है। जूनियर एनटीआर ने फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत साल 2001 में की थी। फिल्म का नाम 'स्टूडेंट नंबर 1' था। राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म से जूनियर एनटीआर रातोंरात स्टार बन गए थे। जूनियर एनटीआर को एक्टिंग विरासत में मिली है। उनके परिवार के ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके परिवार के फिल्मी कनेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jr NTR: जूनियर एनटीआर को विरासत में मिला है एक्टिंग का हुनर, दादा से लेकर भाई तक सब कर चुके हैं फिल्मों में काम
एनटी रामाराव जूनियर एनटीआर के दादा हैं। वह एनटीआर के नाम से मशहूर थे। एनटीआर एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनेता थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। फिल्मी करियर की बात करें तो वह उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। 1949 में एल वी प्रसाद द्वारा निर्देशित तेलुगू फिल्म 'मन देशम' से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
नंदमुरी हरिकृष्णा जूनियर एनटीआर के पिता हैं। वह एक अभिनेता, फिल्म प्रोड्यूसर और राजनीतिज्ञ थे। तेलुगु सिनेमा में वह काफी फेमस थे। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1964 में श्री कृष्णवतारम में एक बाल कलाकार के रूप की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए थे। 2008 से 2013 तक वह राज्यसभा के सांसद भी रहे।
नंदमुरी कल्याण राम एनटीआर जूनियर के भाई हैं। वह परिवार के अन्य सदस्यों की तरह ही एक एक्टर हैं। तेलुगू सिनेमा में वह एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 'अथनोक्कड़े', 'हरे राम' और '118' में उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। कल्याण राम प्रोडक्शन कंपनी एनटीआर आर्ट्स के अध्यक्ष भी हैं, जिसे उनके दादा के नाम पर रखा गया है।
नंदमुरी बालकृष्ण जिन्हें बालकृष्ण या बलैया के नाम से भी जाना जाता है, वह जूनियर एनटीआर के चाचा हैं। वह साउथ के फेमस एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिल्मों में वह लगभग 40 वर्षों से सक्रिय हैं। अब तक वह 100 से अधिक तेलुगू फिल्मों में काम कर चुके हैं।