सब्सक्राइब करें

Jr NTR Birthday: कभी बढ़े हुए वजन की वजह से मिलते थे ताने, आज अपनी फिटनेस के लिए लोगों के बीच लोकप्रिय हैं ये सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 20 May 2022 06:46 AM IST
विज्ञापन
Jr NTR Birthday Special: know His transformation story from a fatty boy to a fit mascular man
jr ntr - फोटो : social media

साउथ के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है। इंडस्ट्री में उन्हें प्यार से 'यंग टाइगर' के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर में अभी तक 35 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता 20 मई को 39 साल के हो रहे हैं। उनके फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। हाल ही में एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी उनकी पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह पसंदीदा कलाकार अपने करियर के शुरुआती दिनों में बहुत मोटा हुआ करता था। उनके मस्कुलर मैन बनने की कहानी बहुत  दिलचस्प है। आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Jr NTR Birthday Special: know His transformation story from a fatty boy to a fit mascular man
jr ntr - फोटो : social media

मजाक उड़ाते थे लोग
सिनेमा में हर कलाकार जितना लाइमलाइट में रहता है उसको अपने करियर में उस मकाम तक पहुंचने के लिए बहुत सी चीजों से गुजरना पड़ता है, बहुत कुछ झेलना भी पड़ता है। अपने करियर के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद एनटीआर ने खुलासा किया था कि लोग उनके मोटापे का बहुत मजाक उड़ाते थे। 'कौन बनेगा करोड़पति' के तेलुगू  वर्जन में खुलासा करते हुए बताया था कि एक समय में उनकी एक्टिंग को पसंद करने वाले उनके फैंस ही उनके मोटापे का मजाक उड़ाते थे। करियर की शुरुआत में जूनियर एनटीआर काफी मोटे हुआ करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR Birthday Special: know His transformation story from a fatty boy to a fit mascular man
jr ntr - फोटो : social media

वजन घटाने की ठान बैठे थे एनटीआर
जूनियर एनटीआर की जबरदस्त अदाकारी के बाद भी, जब लोग उनके मोटापे की वजह से उनका मजाक उड़ाते थे तो उनसे सहन नहीं हुआ। इन्हीं तानों की वजह से एक दिन एनटीआर ने ठान लिया कि वह अपना वजन घटाकर ही रहेंगे। इसके बाद उन्होंने अपना वजन घटाना शुरू कर दिया था, जिसके लिए एनटीआर ने डाइटिंग और एक्सरसाइज कर अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन का सफर शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि निर्देशक पुरी जगन्नाथ के कहने पर उन्होंने अपना वजन घटाया था। 

Jr NTR Birthday Special: know His transformation story from a fatty boy to a fit mascular man
jr ntr - फोटो : social media

इस फिल्म में पहली बार दिखा फिट लुक
जूनियर एनटीआर ने जिम में कड़ी मेहनत करके अपने थुलथुले बदन को फिट बनाया। साल 2014 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' में दर्शकों को उनका यह बदला हुआ लुक देखने को मिला था। फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर सिक्स पैक एब्स में नजर आए थे और उन्होंने साबित कर दिया था कि अगर हम चाहें तो कुछ भी कर दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन
Jr NTR Birthday Special: know His transformation story from a fatty boy to a fit mascular man
jr ntr - फोटो : social media

फॉलो किया ऐसा डाइट प्लान 
अपने इस कमाल के ट्रांसफॉर्मेंशन के लिए उन्होंने फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवन्स को अपना गुरू चुना। लॉयड स्टीवनस बॉलीवुड के कई मश्हूर हस्तियों को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं, जिनमें रणवीर सिंह जैसे फिट अभिनेता का नाम भी शामिल है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लॉयड ने एनटीआर को बहुत स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करने के लिए दिया था, जिसमें उन्हें सिर्फ हाई प्रोटीन और जीरो फैट वाली चीजें ही खाने को दी जाती थी। अब फिट होने के बाद जूनियर एनटीआर अपनी इसी फिटनेस को बर्करार रखने के लिए जिम में बहुत पसीना बहाते हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed