सब्सक्राइब करें

Jubilee Full Album: वैशाली, दिव्य और इरफान के सुरों का कमाल, देवेंदर पाल का ये गाना आपको दीवाना बना लेगा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Jubilee Songs Vaishali Made Divya Kumar Mohammed Irfan Devender Pal Singh Papon Amit Trivedi Kausar Munir
वैशाली, दिव्य , इरफान, देवेंदर पाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज जुबली आजादी के दौर के सिनेमा की सुनहरे यादें फिर बटोर लाई है। हिंदी में बनी इस साल की यह अब तक की बेहतरीन सीरीज मानी जा रही है। यह सीरीज बीते दिनों के सिनेमा की जादुई दुनिया दिखाती है, वहीं इस सीरीज के गाने भी हमें इस दौर के गीत संगीत की याद दिलाते हैं। संगीतकार अमित त्रिवेदी उस दौर के संगीत को लेकर आए हैं जिसे हिंदी सिनेमा के संगीत का स्वर्णिम युग कहा जाता है। इस पूरे अलबम के गाने लिखे हैं कौसर मुनीर ने और इन्हें संगीतबद्ध किया है अमित त्रिवेदी ने। अमित त्रिवेदी ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'आमिर' से की थी। अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। सीरीज के सभी गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। कौसर मुनीर ने बतौर गीतकार अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी। अब तक वह 'इशकजादे', 'एक था टाइगर', 'धूम  3', 'बजरंगी भाईजान', 'डियर जिंदगी' जैसी कई फिल्मों के गीत लिख चुकी हैं। आइए इस सीरीज के इन 10  गीतों के जरिए उस दौर के संगीत को महसूस करते हैं।

Trending Videos
Jubilee Songs Vaishali Made Divya Kumar Mohammed Irfan Devender Pal Singh Papon Amit Trivedi Kausar Munir
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

1.बाबूजी भोले भाले 

मशहूर गायिका सुनिधि चौहान ने 'बाबू जी भोले भाले' गीत  को ऐसे अंदाज में गाया है कि पुराने दौर के गीत की याद आ जाती है। इस गीत के बोल बहुत प्यारे हैं। वेब सीरीज में यह गीत वामिका गब्बी फिल्माया गया है, जो एक क्लब में फिल्म के फाइनेंसर वाडिया को आकर्षित करने  कोशिश करती है। इस गीत में वायलिन, वुडविंड, ढोलक और ब्रास जैसे वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया है। यह गीत जितना खूबसूरत है, उतनी ही खूबसूरती के साथ सीरीज में फिल्माया गया है। सुनिधि चौहान अब तक 2000 से ज्यादा गीत गा चुकी हैं और उनके नाम अब तक कई अवॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। सुनिधि चौहान अब तक भारत की अधिकतर सभी भाषाओं में गीत गा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jubilee Songs Vaishali Made Divya Kumar Mohammed Irfan Devender Pal Singh Papon Amit Trivedi Kausar Munir
अमित त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

2. दिल जहां पे ले चला 

वेब सीरीज ‘जुबली’ का गीत 'दिल जहां पे ले चला' सीरीज के संगीतकार अमित त्रिवेदी और अपारशक्ति खुराना पर फिल्माया गया है। यह गीत एक पार्टी के दौरान फिल्माया गया है जिसमें प्रसनजीत चटर्जी, अदिति राव हैदरी, राम कपूर, वामिका भी शामिल है। अपारशक्ति खुराना ने इस सीरीज में बिनोद दास का किरदार निभा रहे है जो मदन कुमार के नाम से फिल्मों में काम करते हैं और बहुत बड़े स्टार बन जाते हैं। प्रसनजीत चटर्जी  ने रॉय टॉकीज के मालिक श्रीकांत रॉय, अदिति राव हैदरी ने सुमित्रा कुमारी और वामिका ने नीलोफर का किरदार निभाया है। 'दिल जहां पे ले चला' पुराने अंदाज में मस्ती भरा गीत है, जिसमें वायलिन, वुडविंड, ढोलक और मैंडोलिन जैसे वाद्य यंत्र गीत को बहुत ही खूबसूरत बनाते हैं।    

Jubilee Songs Vaishali Made Divya Kumar Mohammed Irfan Devender Pal Singh Papon Amit Trivedi Kausar Munir
नहीं जी नहीं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

3. नहीं जी नहीं 

गीत 'नहीं जी नहीं' को सुनिधि चौहान और पापोन ने गया है। यह एक मस्ती भरा गीत है जिसे सिद्धांत गुप्ता और वामिका गब्बी पर फिल्माया  है। सिद्धांत गुप्ता इस सीरीज में जय खन्ना की भूमिका में हैं जो एक फिल्म निर्देशक है। वह मदन कुमार और नीलोफर को लेकर फिल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ बनाना चाहता है लेकिन मदन कुमार फिल्म में काम करने से मना कर देता है तो जय खन्ना खुद ही फिल्म का हीरो बन जाता है। 'नहीं जी नहीं' सीरीज में बन रही फिल्म 'टैक्सी ड्राइवर' की शूटिंग के दौरान फिल्माया गीत है। गायक पापोन मूलरूप से आसाम के रहने वाले हैं। अब तक वह 'दम मारो दम', 'दम लगा के हईशा', 'हमारी अधूरी कहानी' जैसी कई फिल्मों में गीत गा चुके हैं।

विज्ञापन
Jubilee Songs Vaishali Made Divya Kumar Mohammed Irfan Devender Pal Singh Papon Amit Trivedi Kausar Munir
तेरे मेरे इश्क का - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

4. तेरे मेरे इश्क का 
वेब सीरीज ‘जुबली’ का गीत 'वो तेरे मेरे इश्क का' एक मुजरा सांग है, जिसे वामिका गब्बी पर फिल्माया गया है। वामिका गब्बी इस सीरीज में लखनऊ के एक कोठे पर नाचने वाली नीलोफर का किरदार निभा रही हैं। यह मुजरा वामिका गब्बी का इंट्रोडक्शन सीन है। इस गाने के बाद जय खन्ना जब नीलोफर के साथ शरारत करने की कोशिश करता है तो वह अपने मुस्टंडो को बुलाकर उसे बाहर निकलवा देती है। इस गीत को सुनिधि चौहान ने बहुत ही खूबसूरती के साथ गाया है। इस गीत में तबला, हारमोनियम, सितार, सारंगी, वाइब्रॉफोन जैसे वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल हुआ है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed