{"_id":"643e6658146668d92707f949","slug":"koffee-with-karan-season-8-alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-can-be-the-first-guest-in-karan-johar-show-2023-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan Season 8: धमाकेदार होगा कॉफी विद करण का आठवां सीजन, पहले एपिसोड में ये सितारे आएंगे नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee With Karan Season 8: धमाकेदार होगा कॉफी विद करण का आठवां सीजन, पहले एपिसोड में ये सितारे आएंगे नजर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 18 Apr 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। पिछले दिनों वह अनुष्का शर्मा के एक पुराने वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उसके अलावा प्रियंका चोपड़ा वाले मामले पर भी करण जौहर का नाम सामने आया था। अब खबर आ रही है कि करण जौहर कॉफी विद करण के आठवें सीजन को लेकर जल्द वापसी की तैयारी में हैं। करण जौहर का यह शो काफी चर्चा में रहता है। इसपर खूब कन्ट्रोवर्सी भी हो चुकी है। इस शो का आठवां सीजन जल्द शुरू होने वाला है।
2 of 5
कॉफी विद करण 7
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर का शो कॉफी विद करण सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला शो है। इसके हर सीजन में फिल्ममेकर करण जौहर के बुलावे पर बॉलीवुड के टॉप एक्टर और एक्ट्रेस शामिल होते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करते हैं। इस शो में सितारे अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोलते भी देखे गए हैं। अब इस शो के आठवें सीजन की भी तैयारी हो रही है।
अब मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि करण का ये शो जून के अंत में शुरू होने वाला है। खास बात यह है कि इस शो के ओपनिंग एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के आने की बात कही जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इस शो में यह कपल अपनी नई-नई शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी कुछ बात करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कॉफी विद करण
- फोटो : Social media
करण जौहर के शो के फाइनल एपिसोड में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। खबरें यह भी हैं कि इस सीजन में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कुछ अन्य बड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह शो जून के अंत में ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : social media
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अन्य सेलेब्स भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।