सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: राघव और परिणीति की हो गई है सगाई? रिंग फिंगर में दिखा सिल्वर बैंड तो लोगों ने पूछा सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Apr 2023 01:49 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra raghav chaddha wedding rumours actress spotted wearing silver ring on her ring finger
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा लगातार अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को डिनर के बाद रेस्टोरेंट के के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। डेटिंग के बाद ये भी खबरें आईं कि बहुत जल्द दोनों का रोका होने वाला है और वह सगाई करने जा रहे हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा को सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया के ऑफिस में स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिससे उसकी जमकर चर्चा हो रही है।

parineeti chopra raghav chaddha wedding rumours actress spotted wearing silver ring on her ring finger
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा के वेडिंग रूमर्स उड़ रहे हैं। इनके बीच परिणीति अपनी रिंग फिंगर में एक सिल्वर बैंड पहने स्पॉट हुई हैं। सोमवार रात स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा की इस रिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान वह सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया से मिलने पहुंचीं थीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Indian artist 💕 (@theindianartist_11)

parineeti chopra raghav chaddha wedding rumours actress spotted wearing silver ring on her ring finger
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta

इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट टॉप के साथ ओपन शर्ट पहनी हुई थी और डेनिम कैरी किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने बालों को खुला रखा था। कैजुअल लुक में परिणीति काफी हसीन लग रही थीं। इस दौरान परिणीति ने मिनिमल मेकअप भी किया था। अभिनेत्री की अंगुली में अंगूठी देखने के बाद फैंस उनके एंगेज होने के कयास लगा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Salman Khan: कोलकाता में दिखेगा सलमान का स्वैग, इन सितारों के साथ ईस्ट बंगाल ग्राउंड पर परफॉर्म करेंगे भाईजान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra raghav chaddha wedding rumours actress spotted wearing silver ring on her ring finger
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : social media

बता दें  कि बीते दिनों राघव चड्ढा ने खुद बयान देकर परिणीति संग अपने रिश्ते को हवा दी थी। जब राघव चड्ढा से परिणीति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा था, 'आज जश्न मनाइए कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है। इसके बाद और भी कई जश्न मनाने के मौके आएंगे।

विज्ञापन
parineeti chopra raghav chaddha wedding rumours actress spotted wearing silver ring on her ring finger
परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा - फोटो : insta

परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इनका रिश्ता तय माना जा रहा है। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की खबरों को लेकर गायक हार्डी संधू ने बयान दिया था। हार्डी ने कहा था कि उन्होंने परिणीति को फोन कर बधाई भी दे दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा भी ट्वीट कर राघव और परिणीति को बधाई दे चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed