बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अक्सर चर्चा में रहते हैं। किंग खान की फिल्मों के साथ-साथ उनकी लाइफस्टाइल और फैमिली लाइफ भी फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। यही वजह है कि शाहरुख खान का परिवार खूब लाइमलाइट में रहता है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस खान फैमिली की चर्चा हो रही है और इसकी वजह है शाहरुख खान का फैमिली फोटो, जो गौरी खान ने शेयर किया है।
Shah Rukh Khan Family: गौरी खान ने साझा किया फैमिली फोटो, यूजर्स बोले- 'पठान परिवार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें शाहरुख खान, गौरी, और तीनों बच्चे-सुहाना, आर्यन और अबराम काफी शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सभी ने ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहने हुए हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा शाहरुख खान के फैन पेज पर भी उनकी कुछ पारिवारिक तस्वीरें शेयर की गई हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। शाहरुख के फैंस तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया का नंबर 1 परिवार'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पठान परिवार....बात ही अलग है।' एक यूजर ने लिखा, 'किसी की नजर न लगे।'
Vivek Agnihotri: समलैंगिक विवाह के पक्ष में विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- यह सामान्य, नहीं कोई अपराध
तस्वीरें शेयर करते हुए गौरी खान ने यह जानकारी भी दी है कि उनकी कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन डिजाइन' भी रिलीज हो गई है। बता दें कि शाहरुख खान जहां अभिनय की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वहीं गौरी खान मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।
Jawan: 'जवान' में दीपिका पादुकोण का होगा कैमियो रोल? फिल्म के सेट से वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'पठान' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने के बाद वह अपनी अगली फिल्म 'जवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शाहरुख खान की यह फिल्म इस साल दो जून को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे।
Salman Khan: कोलकाता में दिखेगा सलमान का स्वैग, इन सितारों के साथ ईस्ट बंगाल ग्राउंड पर परफॉर्म करेंगे भाईजान