सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कोलकाता में दिखेगा सलमान का स्वैग, इन सितारों के साथ ईस्ट बंगाल ग्राउंड पर परफॉर्म करेंगे भाईजान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 18 Apr 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor Salman Khan will perform at kolkata east bangal ground sonakshi sinha
सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में बिजी हैं। 'दबंग खान' के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि 'भाईजान' कोलकाता के ईस्ट बंगाल ग्राउंड पर परफॉर्म कर सकते हैं। इस खबर के सामने आन के बाद सलमान के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो में उनके साथ बॉलीवुड के कई और सेलेब्स अपनी परफॉर्मेंस देने वाले हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor Salman Khan will perform at kolkata east bangal ground sonakshi sinha
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो कोलकाता के ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब में होने जा रहा है और 100 साल पूरे होने की खुशी में यह कार्यक्रम होस्ट किया जा रहा है। वहीं, इस शो की टिकट की कीमत 999 रुपए बताई जा रही है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor Salman Khan will perform at kolkata east bangal ground sonakshi sinha
सलमान खान - फोटो : social media
कोलकाता में हो रहे इस शो में सलमान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, प्रभु देवा, गुरु रंधावा और आयुश शर्मा जैसे स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। 

Jawan: 'जवान' में दीपिका पादुकोण का होगा कैमियो रोल? फिल्म के सेट से वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor Salman Khan will perform at kolkata east bangal ground sonakshi sinha
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस शो को जनवरी में आयोजित किया गया था, लेकिन सुरक्षा के चलते इस शो को पोस्टपोन कर दिया गया। इसके बाद अब सलमान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने लोकेशन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसके बाद से शो को अब परमिशन मिली है।

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor Salman Khan will perform at kolkata east bangal ground sonakshi sinha
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की दमदार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी। इसके अलावा फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी  साउथ स्टार वेंकटेश, भूमिका चावला जैसे तमाम सितारे हैं। फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

यह भी पढ़ें- KRK: केआरके ने रणबीर कपूर-ऋतिक रोशन के बाल को बताया नकली, ट्रोल्स बोले- तुम्हारा वाला तो लगता भी है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed