{"_id":"643e3f7c9526e893ba01c0da","slug":"kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-actor-salman-khan-brutally-trolled-by-sidnaaz-fans-advising-shehnaaz-gill-move-on-2023-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: शहनाज को मूव ऑन की नसीहत देना सलमान को पड़ा महंगा, सिडनाज के फैंस ने जमकर लगाई भाईजान की क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: शहनाज को मूव ऑन की नसीहत देना सलमान को पड़ा महंगा, सिडनाज के फैंस ने जमकर लगाई भाईजान की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान,शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जोरो शोरो से जुट गई है। हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टार कास्ट टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में पहुंची। इस बीच सलमान ने 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब मूव ऑन कर लेना की सलाह दी थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सिडनाज फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
2 of 6
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शहनाज और सिद्धार्थ आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। दोनों रिलेशनशिप में थे। दो सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, जिसके बाद शहनाज बूरी तरिके से टूट गई थीं, अब जब सलमान ने उन्हें मूव ऑन करने की सलाह दी है तो फैंस का गुस्सा एक्टर पर फूट पड़ा है।
3 of 6
शहनाज गिल-सलमान खान
- फोटो : social media
कपिल शर्मा के शो में उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर हर जगह सिडनाज-सिडनाज हो रहा, जबकि सिद्धार्थ इस दुनिया में नही रहा, जहां भी वह है, वो भी यही चाहेगा कि शहनाज की जिंदगी में कोई आए, इसकी शादी हो जाए, बच्चे हो जाए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैं सिडनाज-सिडनाज, क्या जिंदगी भर ये कुंवारी रहेगी क्या? ये जितने लोग भी सिडनाज करते हैं, अगर उनमें से किसी को इसने चुन लिया तो वह कहेंगे कि हां ठीक है। बकवास बातें हैं ये, किसी की नहीं सुनना। अपनी दिल की सुनो। जिंदगी में मूव ऑन करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शहनाज गिल-सलमान खान
- फोटो : social media
भाईजान की यह नसीहत शहनाज के पल्ले तो पड गई ,लेकिन सिडनाज के फैंस उनसे खफा हो गए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सिडनाज का ऑफिशियली नेशनल टीवी पर काट दिया। सिंपैथी और श्रद्धांजलि का अंत? ऐसा मत सोचो।”
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : social media
इसके अलावा लोगों ने शहनाज का रिएक्शन वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह चुपचाप उनकी बात सुनती नजर आ रही हैं। फैन ने कहा,'सिडनाज था, है और हमेशा रहेगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कभी हमने भी सोचा था सिडनाज कपिल शर्मा के शो में आएंगे, लेकिन इस तरह नहीं सोचा था। सलमान खान ने सिद्धार्थ के निधन का नेशनल टीवी पर मजाक ही बना दिया।” सोशल मीडिया पर सिडनाज के फैंस सलमान को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।