दिवंगत सतीश कौशिक ऐसे अभिनेता और निर्देशक रहे हैं जिन्होंने आम जन जीवन की समस्याओं को पर्दे पर बहुत ही सहजता से पेश किया है। इन्हीं में से उनकी एक फिल्म है 'कागज'। फिल्म 'कागज' में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाया। सतीश कौशिक इस फिल्म को पहले अपने करीबी दोस्त और अभिनेता अनिल कपूर को लेकर बनाना चाह रहे थे, लेकिन अनिल कपूर के साथ वह 'कागज' नहीं बना पाए। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने हाल ही में किया।
Remembering Satish Kaushik: जब अनिल कपूर ने सतीश कौशिक से कहा, मैं आम आदमी जैसा बिल्कुल नहीं लगता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में सतीश कौशिक, अनिल कपूर और अनुपम खेर की तिकड़ी के चर्चे खूब होते रहे हैं। इन तीनों की दोस्ती मिसाल भी रही है। इनके बीच की दोस्ती व्यावसायिक रिश्तों से ज्यादा निजी रिश्तों की रही। कम लोगों को ही पता होगा कि तीनों दोस्त कहीं भी हों, तीनों हर सुबह आपस में बात जरूर करते थे। एक अभिनेता के तौर पर भी सतीश कौशिक को अनिल कपूर बहुत पसंद रहे हैं। अनिल कपूर के मुताबिक, 'हमने साथ में 17 फिल्मों में किया जिनमें से सतीश कौशिक ने मेरी कई फिल्में निर्देशित भी की।'
अनिल कपूर बताते हैं, 'सतीश कौशिक जब भी कोई फिल्म बनाने की प्लानिंग करते तो उस फिल्म में काम करने के लिए सबसे पहले मेरे पास ही ऑफर लेकर आते थे। फिल्म 'कागज' भी वह मुझे ही लेकर बनाना चाह रहे थे और आठ साल से इस फिल्म में काम करने के लिए मेरे पीछे पड़े थे लेकिन मैं इस फिल्म में काम नहीं कर पाया। जब भी सतीश कौशिक ने 'कागज' में काम करने की पेशकश की, मेरा हर बार यही जवाब होता था कि फिल्म में जो किरदार है, उसमें मैं बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता।'
यह भी पढ़ें: रामायण में 'मंथरा' के किरदार से हुईं घर-घर में मशहूर, अपने जमाने की ग्लैमरस अदाकारा थीं ललिता
फिल्म 'कागज' में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लाल बिहारी मृतक से प्रेरित एक व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसे उत्तर प्रदेश के भू-राजस्व रिकॉर्ड में मृत घोषित किए जाने के बाद यह साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है कि वह जीवित है। यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हुई थी और इस फिल्म को पसंद भी किया गया। अनिल कपूर कहते हैं, 'अगर मैंने यह किरदार निभाया होता तो शायद फिल्म डिजास्टर साबित होती क्योंकि मेरा व्यक्तित्व किसी भी दृष्टिकोण से आम आदमी जैसा नहीं लगता। इसलिए जब भी सतीश कौशिक इस फिल्म का ऑफर मेरे पास लेकर आए, मैंने बार बार उनको यही बात समझाई।'
यह भी पढ़ें: किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी
अभिनेता अनिल कपूर ने कहा, 'कागज' बहुत अच्छी फिल्म है, मुझे भी बहुत पसंद आई। लेकिन अगर वह फिल्म मैं करता तो अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाता। जब भी मुझे कोई फिल्म ऑफर होती है, तो सबसे पहले मैं यही देखता हूं कि क्या मैं उस किरदार में फिट बैठ रहा हूं? अगर आप किरदार में फिट नहीं बैठते हैं, तो कितना भी मेहनत कर ले,दर्शक उस किरदार में आपको नहीं स्वीकार करते हैं।' सतीश कौशिक के निर्देशन में अनिल कपूर 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'बधाई हो बधाई' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: विक्रम भट्ट और बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला