सब्सक्राइब करें

Lalita Pawar: रामायण में 'मंथरा' के किरदार से हुईं घर-घर में मशहूर, अपने जमाने की ग्लैमरस अदाकारा थीं ललिता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 18 Apr 2023 11:26 AM IST
विज्ञापन
Lalita Pawar Birthday know unknown facts of personal and professional life of actress
ललिता पवार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थीं। ललिता पवार का आज जन्मदिन है। 18 अप्रैल 1966 को नासिक में जन्मीं ललिता पवार को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इनके ऐतिहासिक किरदारों को आज भी पसंद किया जाता है। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था, ललिता ने महज नौ साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह अपने समय की हिट अभिनेत्री थीं। आज ललिता पवार के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Lalita Pawar Birthday know unknown facts of personal and professional life of actress
ललिता पवार - फोटो : सोशल मीडिया

ललिता पवार ने फिल्मों में खलनायिका का किरदार भी निभाया, उन्होंने अपने किरदारों के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं। उस वक्त वह फिल्म जगत में क्रूर सास का चेहरा बन गई थीं। ललिता पवार ने अपने फिल्मी करियर में करीबन 700 फिल्मों में काम किया। लेकिन लोकप्रियता उन्हें रामायण में मंथरा का रोल निभाकर मिली। इस रोल के बाद लोग उनसे असल जीवन में नफरत करने लगे। 

Lalita Pawar Birthday know unknown facts of personal and professional life of actress
ललिता पवार - फोटो : Social Media

एक हादसे ने ललिता के सपने को तोड़ दिया था। दरअसल ललिता बॉलीवुड में हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ हादसा हो गया और उनकी एक आंख चली गई। इस तरह उनका हीरोइन बनने का सपना अधूरा रह गया था। ललित ने दो शादियां की थीं। उनके पहले पति का नाम गणपत पवार था। गणपत ने ललिता को धोखा देकर उन्हीं की छोटी बहन से अफेयर शुरू कर लिया था। इसके बाद ललिता रामप्रकाश गुप्ता के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।

यह भी पढ़ें:  विक्रम भट्ट और बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Lalita Pawar Birthday know unknown facts of personal and professional life of actress
ललिता पवार - फोटो : Social Media

ललिता पवार अपने करियर के शुरुआत में काफी बोल्ड रही हैं। एक समय ललिता ने एक के बाद एक कई बोल्ड फोटोशूट कराकर फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस से अपने समय की सारी हीरोइनों को पीछे छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: 'दामिनी' में सनी देओल की हुई थी अचानक एंट्री और जीत लिया राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
Lalita Pawar Birthday know unknown facts of personal and professional life of actress
ललिता पवार - फोटो : Social Media

ललिता पवार की पहली फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। वह इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी थी। फिल्मों में सख्त किरदार निभाने वाली ललिता निजी जीवन में काफी सरल और सामान्य थीं। उनकी जिंदगी तब एकदम से वीरान हो गई जब उन्हें जबड़े का कैंसर हुआ। 24 फरवरी साल 1998 में ललिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें:  किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed