Jubin Nautiyal: सोनू निगम ने गाना सुनते ही जुबिन को कर दिया था रिजेक्ट, एआर रहमान की वजह से पहुंचे इस मुकाम तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात करीब 11 साल पुरानी है, जब जुबिन एक रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस शो का नाम एक्स फैक्टर था। शो के जज संजय लीला भंसाली, श्रेया घोषाल और सोनू निगम थे। ऑडिशन राउंड में जब जुबिन ने तीनों जजों को अपना गाना सुनाया तो सोनू निगम ने उन्हें साफतौर पर मना कर दिया। गाना खत्म होते ही सोनू ने कहा कि उनकी गायकी उन्हें जरा भी पसंद नहीं आई। हालांकि श्रेया घोषाल की वजह से वह पहले राउंड में सलेक्ट हो गए, लेकिन कुछ ही समय बाद इस शो से एलिमिनेट हो गए।
शो से बाहर होने के बाद भी जुबिन ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करते रहे। लगातार रिजेक्ट होने के बाद सिंगिंग में करियर बनाने के लिए कोशिश करते रहे। इसी दौरान वह मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान से भी मिले, जिसके बाद उनकी जिंदगी ही बदल गई। दरअसल, रहमान ने उन्हें सुनने के बाद रियाज करने की सलाह दी थी। उनकी यह सलाह मानकर जुबिन ने अपनी गायकी पर काफी मेहनत की।
एआर रहमान की यह सलाह जुबिन के काफी काम आई। जमकर रियाज करने के बाद उन्होंने फिल्म 'सोनाली केबल' में अपना पहला गाना 'एक मुलाकात' गाया जो काफी हिट रहा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। बजरंगी भाईजान का 'जिंदगी' गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा जुबिन 'बरसात की धुन', 'लुट गए', 'रातां लंबियां' जैसे कई जबरदस्त गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं।